Skip to main content

DlightNews

*भारत माता की जयकारों के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा*

 लालता प्रसाद सलौनिया बुन्देलखण्ड झांसी ब्यूरो 

जगम्मनपुर ,जालौन । स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने की तैयारी के चलते भारत मां की जयकारों के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें शामिल छात्र-छात्राओं ने घर-घर ध्वज वितरण कर उन्हें लगाने का आग्रह किया ।
विकासखंड रामपुरा अंतर्गत ग्राम जगम्मनपुर में समाजसेवी विजय द्विवेदी , प्रज्ञादीप गौतम ग्राम प्रधान ,प्रमोद सिंह सेंगर पूर्व सदस्य जिला पंचायत , हरेंद्र सिंह चंदेल अध्यक्ष साधन सहकारी समिति के नेतृत्व में एवं श्री राजमाता वैश्वी जू देव इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष सिंह सेंगर , व्यायाम शिक्षक विजय विक्रम के सफल संचालन में सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। छात्र-छात्राओं के द्वारा भारत माता की जयघोष से पूरा वायुमंडल गुंजायमान हो गया ।तिरंगा यात्रा में शामिल बच्चों एवं शिक्षकों तथा अन्य ने तिरंगा झंडा का वितरण कर लोगों से अपने-अपने संस्थान ,प्रतिष्ठान एवं भवनों पर लगाने का आग्रह किया। कुछ छात्र-छात्राओं ने गृह स्वामी की अनुमति से अनेक दुकानों व घरो पर स्वयं झंडे लगाए। तिरंगा यात्रा जगम्मनपुर बाजार होते हुए किला के चारों ओर बस्ती में भ्रमण कर पुनः इंटर कॉलेज में इसका समापन हुआ। इस अवसर पर समाजसेवी विजय द्विवेदी ने सभी छात्र-छात्राओं से भारतीय स्वतंत्रता दिवस के महत्व एवं उसकी मनाए जाने की आवश्यकता पर प्रश्नोत्तर करते हुए संवाद किया व सभी से इस कार्यक्रम को बहुत उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य संतोष सिंह सेंगर ने देश की आजादी के लिए बलिदान होने वाले शहीदों का स्मरण करते हुए कहा कि हमें उनके बलिदानों को सार्थक बनाते हुए देश की आजादी को अक्षुण्ण रखना है। श्री सेंगर ने सभी छात्र छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने की आवश्यकता पर वल किया। उन्होने कहा कि देश में जातिवाद क्षेत्रवाद , वर्गवाद का भेद मिटाकर हम सबको राष्ट्रवाद की भावना से देश के लिए समर्पित रहने का संकल्प लेना होगा । ग्राम प्रधान प्रज्ञादीप गौतम ने देश का सबसे बड़ा पर्व स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाने का आवाहन किया । इस अवसर पर जगम्मनपुर पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हरिकृष्ण व पुलिस बल के जवान एवं श्री राजमाता वैश्नी जू देव इंटर कॉलेज के प्रवक्ता कौशल किशोर, कृष्ण गोविंद यादव ,विवेक कुमार तपा , मोहम्मद शमी खान ,धमसादीन चौरसिया ,महिला शिक्षिका श्रीमती गीता यादव ,श्रीमती शीला यादव ,श्रीमती सविता यादव, अनिल कुमार , भारत निषाद एवं पंचायत सहायक अनिल कुमार मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।