Skip to main content

DlightNews

*भारत स्काउट और गाइड द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर अयोध्या दास कुटीर में ध्वजारोहण*
देशप्रेम ,राष्टीय एकता और अखंडता को मजबूत करता है राष्ट्रीय पर्व-राम जन्म सिंह* *वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर* गोरखपुर।भारत स्काउट और गाइड उत्तरप्रदेश गोरखपुर के तत्वाधान में अयोध्या दास स्काउट कुटीर गोरखपुर में आजादी का 78 वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः काल से ही झंडारोहण स्थल पर स्काउट एवं गाइड छात्र /छात्राओं की भारी संख्या उपस्थित थी। विशिष्ट अतिथि राम जन्म सिंह के द्वारा झंडारोहण किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक स्वर में राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। विशिष्ट अतिथि रामजन्म सिंह ने उपस्थिति संस्था के पदाधिकारियों, ट्रेनर्स काउंसलर स्काउट गाइड को संबोधित करते हुए बताया कि 15 अगस्त 1947 के दिन ही हमारा देश ब्रिटिश दासता के चंगुल से मुक्त हुआ था। इसके बाद यह दिन भारत के स्वर्णिम इतिहास में अंकित हो गया।आज हमारा देश आजादी का 78 वा स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मना रहा है। यह ऐतिहासिक दिन हमारे देशवासियों के बीच एकता, समर्पण और देश प्रेम का प्रतीक है ।सरकार की हर घर तिरंगा अभियान में देश की जनता पूरे जोश के साथ हिस्सा ले रही है।आज हमारा देश सभी क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है। आज आवश्यकता इस बात कि है,कि जिस आजादी को प्राप्त करने के लिए हमारे देश के क्रांतिकारियों ने अपने लहू को न्योछावर कर दिया बस उसे संजो कर रखने की आवश्यकता है।आज के युवा जोश में असीम क्षमता है, बस उनको सही मार्ग निर्देशन ,यदि प्राप्त हो जाए तो अपने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का प्रयास करेंगे। आज हम प्रण लेते हैं ,कि हम अपनी विरासत और गौरव के सम्मान की रक्षा करेंगे। आज के अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। छात्राओं ने देशभक्ति गीत, मनमोहक नाट्य रूपांतरण प्रस्तुत किया। आर्य कन्या इंटर कॉलेज के छात्राओं द्वारा मनमोहक लोक नृत्य किया गया। चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट स्थान पाने वाले छात्र /छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर योगेंद्र नाथ शुक्ला, श्रीमती रंजना राय(जिला सचिव), इशरत सिद्दीकी(डी.ओ.सी. स्काउट/गाइड), प्रतिमा शुक्ला (डी. टी. सी.गाइड), किरण देवी अजय सिंह(डी. टी. सी., स्काउट), ओमप्रकाश उपाध्यक्ष, अजय गुप्ता एव अनेक संख्या में स्काउट गाइड के छात्र/ छात्रा उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।