Skip to main content

DlightNews

बरेली से अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट 

श्री कृष्ण जी की दधिकांदों शोभा यात्रा के मार्ग में अव्यवस्था पर चिंता व्यक्त

        बरेली, चंद नगर धार्मिक समिति, पुराना शहर, बरेली की एक बैठक श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर निकली जाने वाली भगवान श्री कृष्ण की दधिकांदों शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर श्री सीता राम मंदिर प्रांगण में समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें नगर निगम की उदासीनता को लेकर और मार्ग में तमाम अवस्थाओं को लेकर चिंता व्यक्त की गई। सभा का संचालन महामंत्री सोमपाल प्रजापति ने किया I 
         बैठक में उपाध्यक्ष दिनेश दददा एड. ने शोभा यात्रा के संपूर्ण मार्ग में तमाम अवरोधकों व अव्यवस्थाओं का जिक्र करते हुए कहा कि नगर निगम प्रशासन को एक सप्ताह पूर्व शोभा यात्रा के मार्ग को दुरुस्त करने के लिए एवं सीवर व लाइट आदि की व्यवस्था के लिए पत्र सौंप दिए थे, किंतु अभी तक नगर निगम प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार का सुधार नहीं किया गया है, जो चिंता का विषय है और यदि कोई अनहोनी होती है तो उसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।
        अंत में चंद्रनगर धार्मिक समिति के समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता जी ने कहा के नगर निगम का यह रवैया भगवान श्री कृष्ण की शोभायात्रा के संबंध में ठीक नहीं है, हमारी उक्त यात्रा के साथ-साथ पुराना शहर क्षेत्र में इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण की अन्य शोभा यात्राएं भी निकाली जाती हैं, किंतु मार्ग में अनेकों परेशानियों के कारण चिंता बनी हुई है, जिसका निराकरण अति शीघ्र कराना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कल ही जिला अधिकारी महोदय से भेंट कर उन्हें एक पत्र देकर शोभा यात्रा के मार्ग की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा और उनसे उक्त समस्याओं के निराकरण की मांग की जाएगी ।
        
        बैठक में सर्वश्री दिनेश कुमार गुप्ता अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तोताराम गुप्ता, उपाध्यक्ष श्याम मनोहर गुप्ता, उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा एड0, महामंत्री सोमपाल प्रजापति ,कोषाध्यक्ष पंकज राज वर्मा,शोभायात्रा संयोजक राजीव निर्भय, शोभा यात्रा उप संयोजक राजेश मौर्य बबलू व सुरेश दिवाकर, मंत्री सुशील गुप्ता, मंत्री सर्वेश गुप्ता, कानूनी सलाहकार अरुण कुमार एड., आय व्यय निरीक्षक प्रदीप सिंह, रामबाबू गुप्ता एवं नरेश चंद्र गुप्ता, आदि ने अपने अपने विचार रखे और सभी ने नगर निगम प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त की।

                       दिनेश दद्दा एडवोकेट                                          
                        उपाध्यक्ष प्रवक्ता चंद्रनगर धार्मिक समिति, पुराना शहर, बरेली

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।