Skip to main content

DlightNews

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता की पत्नी का हुआ इंतकाल, कस्बे में दौड़ी शोक की लहर। बरेली से अभिनय रस्तोगी की रिपोट         

फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बे के प्रमुख समाजसेवी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता की पत्नी हुई मौत। कस्बे में दौड़ी शोक की लहर। जानकारी के मुताबिक कस्बा फतेहगंज पश्चिमी लोधी नगर उनासी रोड पर डॉक्टर कैप्टन अस्पताल के पास रहने वाले प्रमुख समाजसेवी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सरबत उल्ला खां की पत्नी रुही खान उम्र लगभग 50 वर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई। आज मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे उन्हें सुपुर्देखाक किया गया। मृतक रुही खान के देवर हस्सू पठान और उसके पति सरबत उल्ला खां ने बताया कि उनकी उनकी पत्नी रुही खान शुगर की पेशेन्ट थी। 2 महीने से उनका इलाज प्राइवेट अस्पताल बरेली में चल रहा था। अभी कुछ दिनों पहले उन्हें सांस लेने में कुछ दिक्कत होने लगी थी। जिसका बरेली से इलाज चल रहा था। कल सोमवार देर रात लगभग 11 बजे उन्हें अचानक सीने में बहुत तेज दर्द हुआ और हार्ट अटैक पड़ गया। तो उन्हें तुरंत बरेली प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जब उनकी मौत की खबर उनके परिजनों और कस्बा वासियों को लगी तो कोहराम मच गया उनके घर पर देखने वालों का तांता लग गया। (भीड़ लग गई) मृतक रूही खान के चार बच्चे हैं। जिसमें सबसे बड़ी बेटी नैना खान, दूसरे नंबर पर सानिया खान, तीसरे नंबर पर उम्म खान, और चौथे नंबर पर छोटा बेटा एहसान उल्ला खान को रोता भी बिलखता छोड़ गई है। इस दौरान कस्बे के मौजिद प्रमुख समाजसेवी, गणमान्य राजनीति व्यक्तियों ने उनके घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की और उनके परिजनों को सांत्वना देकर ढांढस बंधाया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व विधायक सुल्तान वेग, पूर्व विधायक नरेंद्रपाल सिंह गंगवार, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, पूर्व चेयरमैन शकील अहमद अंसारी, नगर पंचायत चेयरमैन पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई, पूर्व ब्लाक प्रमुख देवपाल सिंह चौहान, कांग्रेस जिला सचिव डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, पूर्व विधायक मिस्यार खां, हाजी अकील अहमद टाल वाले, व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, भाजपा नेता जगत सिंह उर्फ सनी, सभासद अबोध सिंह,V सभासद डॉ मोइन उद्दीन, चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी, हाजी जाहिद सिद्दीकी, चिड़डा चौधरी, पूर्व सभासद वाजिद हुसैन, शरीफ सकलैनी, अब्दुल कादिर खान, शहादत उल्ला खां, अमान उल्ला खां आदि लोगों ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देकर ढांढस बंधाया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।