Skip to main content

DlightNews

*माधौगढ़ में प्राईवेट शिक्षक की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार जनों के घर में छाया मातम*

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद* 

उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले में माधौगढ़ इलाके में एक प्राइवेट शिक्षक की पत्नी ने घर पर दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बहू जब सास को कहीं नहीं दिखाई दी तो वो उसके कमरे में गई। जहां उसे फांसी से लटका देखा तो उसके मुंह से चीख निकल गई। जिसे सुन मौके पर परिजनों के साथ आस पास के लोग पहुंचे। जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने के बाद शव को नीचे उतारकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बहू फांसी के फंदे से लटक रही थी
मामला माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहारी का है। इस गांव के रहने वाले प्राइवेट अध्यापक अमित कुशवाहा की पत्नी मालती देवी 35 वर्ष ने सुबह 10 बजे के आस-पास कमरे के अंदर लगे हुक में दुपट्टे का फंदा बनाकर उससे लटक कर आत्महत्या कर ली। बहू को घर में न देख उसकी सास छोटी ने यहां वहां देखा और उसके कमरे में गई तो उसकी बहू मालती फांसी के फंदे पर लटक रही थी। उसे फांसी पर झूलते हुए सास ने देखा उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।पुलिस मामले की जांच कर रही है
शोरगुल सुन मौके पर घर के अन्य परिजन आस पड़ोस के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से शव को फंदे से उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजन खुदकुशी करने की वजह नहीं बता पा रहे हैं। मृतका के एक पुत्री काजल 16 और पुत्र आदर्श 12 का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं इस मामले में माधौगढ़ पुलिस जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने किन कारणों से फांसी लगाई है।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...