Skip to main content

DlightNews

*माधौगढ़ ब्लॉक प्रमुख चुनाव निर्विरोध संपन्न ,मोहित दोहरे के सिर पर सजा ताज*

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*
 
उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले की राजनीतिक गलियारों में कई दिनों से चर्चा का विषय माधौगढ़ क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव में मोहित दोहरे को निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुने जाने के बाद संपूर्ण प्रकरण का पटाक्षेप हो गया l ज्ञात हो कि विकासखंड माधौगढ़ के ब्लॉक प्रमुख चिंतामन दोहरे के निधन के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल शाक्यवार को कार्यवाहक ब्लॉक प्रमुख के रूप में दायित्व सौंपा गया l अपने अल्प कार्यकाल के दौरान प्रभारी ब्लॉक प्रमुख राहुल शाक्यवार प्रभावशाली राजनैतिक जनप्रतिनिधियों के चहेते बन गये l चिंतामणि दोहरे के निधन से रिक्त हुई हरौली क्षेत्र पंचायत सीट पर संपन्न हुए चुनाव में क्षेत्रीय भाजपाईयों ने मेहनत कर स्व० चिंतामन के पुत्र मोहित दोहरे को प्रत्याशी बनाकर भारी मतों से विजयी बनवाया l माधौगढ़ ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी बनाए जाने के लिये राहुल शाक्यवार व मोहित दोहरे को लेकर भाजपा दो गुटों में बट गई और आपस में शक्ति प्रदर्शन होने लगा l भाजपा की इस आंतरिक प्रतिद्वंदिता का पटाक्षेप भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने माधौगढ़ ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मोहित दोहरे को भाजपा का प्रत्याशी घोषित करके कर दिया , फिर भी संभावना व्यक्त की जा रही थी की कही कोई क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल ना कर दे l आज नामांकन की तिथि 20 अगस्त को ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी मोहित दोहरे ने भारत सरकार के पूर्व मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ,पूर्व जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह मुन्नू, जगदीश तिवारी पूर्व जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के प्रतिनिधि अरविंद सिंह चौहान, डिंपल सिंह ब्लाक प्रमुख नदीगांव ,शीतल कुशवाहा ,जेपी गौतम ,हरेंद्र विक्रम सिंह, माधौगढ़ मंडल के वर्तमान एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष समस्त पदाधिकारी ,भरत भदौरिया मंडल अध्यक्ष बंगरा, रविंद्र सिंह हरौली, युवा मोर्चा के समस्त पदाधिकारी एवं भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता पदाधिकारी गण उपस्थित रह।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।