Skip to main content

DlightNews

*जालौन ऐट में किसान की कुल्हाड़ी से काटकर हत्याः ग्रामीणों ने आक्रोशित आरोपी के घर पर बोला हमला*

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद* 

उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले में 34 साल पुरानी रंजिश में किसान की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। इससे इलाके में हड़कंप पहुंच गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और हत्यारोपी को पकड़ने का प्रयास किया। मगर उसने गांव के लोगों पर ही पत्थर से हमला शुरू कर दिया, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने आरोपी के घर पर धावा बोल दिया। मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर में आग लगाकर जला दिए
मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया और आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया। साथ ही जमीन पर लहूलुहान पड़े किसान को तत्काल इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। हंगामे को देखते हुए एट पुलिस के साथ कोंच कोतवाली पुलिस और सीओ कोंच अर्चना सिंह मौके पर हैं। परिजनों को समझा रही है और धैर्य रखने के लिए कहा। घटना एट कोतवाली क्षेत्र के चमारी गांव की है।खेत से लौट रहे थे घर यहां के रहने वाले देव सिंह परिहार (52) पुत्र जानकी परिहार गुरुवार शाम को अपने खेत से लौट रहे थे। परिजनों ने बताया कि जब वह अपने घर के पास बने सरकारी स्कूल के पास पहुंचे। तभी उनके ऊपर पीछे से गांव के रहने वाले कृष्णकुमार पटेल उर्फ बबलू पटेल ने कुल्हाड़ी से एक के बाद एक करके कई हमले कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। इस घटना को ग्रामीणों ने देखा वह दहशत में आ गए और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसे सुनकर देव सिंह के घर के लोग बाहर निकाल कर आए। देव सिंह स्कूल के बाहर जमीन पर पड़ा देखा तो वह दहशत में आ गए और मौके पर पहुंचे।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल ग्रामीणों के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से हमला करने वाले आरोपी कृष्णकुमार पटेल उर्फ बबलू पटेल उर्फ बबलू को पकड़ने का प्रयास किया। प्रतिपाल ने ग्रामीणों को अपने घर की ओर आते देखा तो पत्थर बाजी शुरू कर दी। जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो तो गए और उन्होंने उसके घर में हमला बोल दिया। तब तक पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्होंने ग्रामीणों को समझाते हुए शांत कराया और हत्या करने वाले आरोपी को घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया और हिरासत में लेकर थाने ले आई। लहूलुहान हालत में पड़े किसान को मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना की बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।34 साल पहले विवाद हुआ था किसान के भाई बहादुर सिंह ने बताया कि कि उसके भाई की हत्या कृष्णकुमार पटेल उर्फ बबलू पटेल ने की है। उसने बताया कि लगभग 34 साल पहले मामूली विवाद हुआ था, लेकिन 34 साल में प्रतिपाल से कोई बात नहीं हुई, मगर गुरुवार शाम को जब उसका भाई खेत से लौट रहा था, तभी स्कूल के सामने उस पर प्रतिपाल ने कुल्हाड़ी से हमला करते हुए हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने बताया कि हत्या का कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है कि किन परिस्थितियों में यह हत्या की गई है। देव सिंह परिहार 34 साल पहले हिस्ट्रीशीटर था। मगर 34 साल से उसके खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। 34 साल पहले कृष्णकुमार पटेल उर्फ बबलू पटेल से उसका मामूली विवाद हुआ था।मगर इस दौरान कोई भी बात दोनों के बीच नहीं हुई थी और देव सिंह घर पर रहकर खेती किसानी का काम करता था, लेकिन यह हत्या किन परिस्थितियों में की गई है। इसकी जांच की जा रही है। ग्रामीण आक्रोशित जरूर हुए थे, मगर गांव के हालात सामान्य है। वहां पर पुलिस फोर्स तैनात है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। रात में ही एसपी भी मौके पर पहुंचे।
SP डॉ दुर्गेश कुमार भी रात के वक्त ग्राम चमारी पहुंचे। जिन्होंने मौका मुआयना किया, इस दौरान उन्होंने कहा कि हालत सामान्य है, परिजनों द्वारा जो भी तहरीर दी जाएगी उस आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।