Skip to main content

DlightNews

*बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी में 25 अगस्त तक प्रवेश ले सकेंगे स्टूडेंट्स*

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, झांसी– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*
 
झांसी: बुंदेलखंड जनपद झांसी की बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी ने यूपी-पीजी प्रोफेशनल कोर्सों में एडमिशन की लास्ट डेट बढ़ा दी है। अब प्रवेश लेने के लिए स्टूडेंट्स 25 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। पहले लास्ट डेट 10 अगस्त थी। मगर, यूनिवर्सिटी और उससे संबद्ध कॉलेजों में संचालित यूपी-पीजी प्रोफेशनल कोर्सों की लगभग आधी सीटें खाली रह गईं हैं। इसके चलते अब यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने प्रवेश की तिथि बढ़ाकर 25 अगस्त कर दी है। इस संबंध में कॉलेजों को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 31 जुलाई को जारी हुआ था परिणाम यूपी-पीजी प्रोफेशन कोर्सों में दाखिले के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा 28 जुलाई को प्रवेश परीक्षा कराई गई थी। जिसका परिणाम 31 जुलाई जारी किया गया था। विश्वविद्यालय द्वारा प्रवेश की अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित की गई थी। लेकिन, तय तिथि तक लगभग पचास फीसदी ही सीटें भर पाईं। ऐसे में अब प्रवेश की तिथि बढ़ाकर 25 अगस्त कर दी गई है। ऐसे में अब छात्र एमएससी केमेस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, फिजिक्स, मैथ, फूड टेक्नोलॉजी, एलएलएम, एग्रीकल्चर साइंस की सभी ब्रांच के अलावा एमबीए, डी-फार्मा, बी-फार्मा, एम-फार्मा, बीएससी-एमएलटी, बीबीए (ऑनर्स) व बीपीटी में 25 अगस्त तक प्रवेश ले सकेंगे।छात्रहित में फैसला लिया गया
विश्वविद्यालय परिसर में संचालित बीटेक द्वितीय वर्ष, बीकॉम (ऑनर्स) व एमबीए (एफएम) को छोड़कर शेष पाठ्यक्रमों में भी अब 25 अगस्त तक प्रवेश लिए जा सकेंगे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि छात्रहित को ध्यान में रखते हुए प्रवेश की तिथि विस्तारित की गई है। इसके लिए छात्रों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर 12 अगस्त से आवेदन करना होगा। आवेदन शुल्क भी ऑनलाइन जमा करना होगा।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।