Skip to main content

DlightNews

*जालौन डीएम-एसपी ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, तैनात अधिकारियों को दिए शक्त निर्देश*

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद* 

उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले में दूसरे दिन भी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में 13 केंद्रों पर दोनों पालियों में 7344 अभ्यर्थी परीक्षा देने केंद्रों पर पहुंचे। वहीं पुलिस आरक्षी भर्ती की परीक्षा सकुशल कराने के लिए जिला प्रशासन के साथ पुलिस अधिकारी मुस्तैद हैं। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने जनपद में बनाए गए 13 परीक्षा केंद्रों पर जाकर निरीक्षण किया। साथ ही कंट्रोल रूम की भी जांच की। जिससे नकल विहीन पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा कराई जा सके।उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा प्रदेश में 5 दिन तक आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा कराई जा रही है। जिसमें जालौन में यह परीक्षा 13 केंद्रों पर कराई जा रही है। जिसमें प्रतिदिन 7344 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।सीसीटीवी कैमरे से पूरी तरह से निगरानी रखी जाए परीक्षा नकलविहीन और पारदर्शिता से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार ने उरई के राजकीय इण्टर कॉलेज, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज व गांधी महाविद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।साथ ही ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि कोई भी परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही सीसीटीवी कैमरे से पूरी तरह से निगरानी रखी जाए। यदि कोई भी व्यक्ति संदिग्ध पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।