*मुस्लिम घोसी समाज की उन्नति को लेकर हुई बैठक*
मुस्लिम घोसी समाज की ओर से अशरफ अली का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया
मुस्लिम घोसी एसोसिएशन के संगठनात्मक ढांचा को मजबूत करने की जरूरत : अशरफ अली
बिरादरी के पिछड़े पन को दूर करने पर बनी रणनीति, जिलाध्यक्ष का होगा चुनाव
*वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर*
गोरखपुर। ऑल इण्डिया मुस्लिम घोसी एसोसिएशन की बैठक मेडिकल कॉलेज रोड राजस्थान मार्बल्स पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद अशरफ अली की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन पार्षद बरकत अली ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद अशरफ अली का मुस्लिम घोसी समाज की ओर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। साथ ही समाज ने उम्मीद जताई की अशरफ अली के नेतृत्व में मुस्लिम घोसी समाज तरक्की की तरफ अग्रसर होगा।
बैठक में मुस्लिम घोसी समाज की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए बिरादरी के पिछड़े पन को दूर करने के लिए रणनीति तैयार की गयी। साथ ही बिरादरी के नौजवानों और लड़कियों की शिक्षा और दीक्षा पर बात की गयी। अपने अध्यक्षीय भाषण में पूर्व पार्षद एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशरफ अली ने कहा कि ऑल इण्डिया मुस्लिम घोसी एसोसिएशन के संगठनात्मक ढांचा को मजबूत करने के लिए सभी को कटिबद्ध होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम घोसी समाज को सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक स्तर पर स्वावलंबी बनाने में पहल की जरूरत है। अली ने कहा कि सभी जातियां अपने बिरादरी को लेकर जागरूक हैं। लेकिन घोसी समाज के पिछड़े पन को दूर करने में सभी के मदद में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि घोसी मुस्लिम समाज के उन्नति के लिए जिला गोरखपुर में समाज की बेहतरी के लिए चुनाव प्रक्रिया के तहत जिलाध्यक्ष चुनाव के जरिए अध्यक्ष बनाने पर जोर दिया गया। ताकि समाज के उत्थान और भाईचारे की बुनियाद को मजबूत बनाया जा सके।
बैठक में अब्दुल्लाह ने अपना सुझाव देते हुए कहा कि मुस्लिम घोसी समाज की तरक्की और जागरूकता जरूरी है।
बैठक को घोसी समाज के वरिष्ठ नेता अब्दुल्लाह, नबी भाई, चौधरी साजिद अली, रियासत अली, आजाद घोसी, डा. साजिद अली, बरकत अली, भोला घोसी, जब्बार घोसी, इरफान घोसी ने सम्बोधित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जैदुल्लाह, सोहराब घोसी , इसराइल, नूर मोहम्मद, अशफाक, फखरूद्दीन अहमद, शमशाद, अफसर अली, रियासत अली, आजाद हुसैन, आजम घोसी, जामिन अली, शाहिद अली, शमशाद, चौधरी शाहिद, सोहराब पहलवान, नूरूददीन घोसी, खलिल, अब्दुल मजीद, अख्तर अली, फखरे आलम अक्कू, रहमत अली, अबुलैस, बरकत, जमील अहमद, तौहिद आलम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment