Skip to main content

DlightNews

*कदौरा चंदरसी गांव में पति की उत्पीड़न से पत्नी ने डाई खाकर की आत्महत्या*

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*
 
कालपी (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले में संदिग्ध हालत में एक महिला ने डाई का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने जब महिला की बिगड़ती हालत देखी, तो तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्होंने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला कदौरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चन्दरसी का है। यहां की रहने वाली मीरा (32) पत्नी ओमकार ने शुक्रवार दोपहर को अज्ञात कारणों के कारण घर पर डाई का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। जब परिजनों ने मीरा की हालत देखी तो तत्काल उसे आनन-फानन में कदौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने हालत देखते हुए मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।कदौरा थाना प्रभारी विजय कुमार पांडेय का कहना है कि चन्दरसी निवासी एक महिला ने डाई का सेवन कर लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई। शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज गया है। अभी किसी प्रकार की कोई शिकायत भी महिला की परिजनों की तरफ से नहीं आई है। साथ ही किन परिस्थितियों में उसने यह कदम उठाया इसकी जांच की जा रही है। परिवार जनों के मुताबिक सूत्रों द्वारा ज्ञात हुआ है कि मायके पक्ष के तरफ से रिपोर्ट करने का मन बना रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।