Skip to main content

DlightNews

*युवा मोर्चा का किया गया गठन*

माँ बहन बेटियों की सम्मान की लड़ाई हम लड़ेंगे --शिव सेना संभाल प्रमुख गोरखपुर 
*वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर*
गोरखपुर।भरवलिया बुजुर्ग शिव मंदिर पर रविवार के दिन शिव सेना द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें युवा मोर्चा का गठन कर मां, बहन, बेटियों की सुरक्षा के लिए शपथ लिया गया। जानकारी अनुसार गोरखपुर भरवालिया बुजुर्ग शिव मंदिर पर शिवसेना ने एक बैठक का आयोजन किया, जिसमे युवा मोर्चा का गठन किया गया। इस बैठक में गोरखपुर संभाग प्रमुख अजित पाण्डेय के नेतृत्व में सभी युवा सदस्यों ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर संकल्प लिया। इस दौरान सम्भाग प्रमुख अजित पाण्डेय ने कहा कि शिव सेना बहन बेटियों की सुरक्षा पर गम्भीर हैं।बैठक की अध्यक्षता महामंत्री लल्लन दुबे ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन गोरखपुर संभाग प्रमुख पंडित अजीत कुमार पांडेय ने किया। संभाग प्रमुख द्वारा कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को मां बहन बेटियों की रक्षा के लिए शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर संभाग प्रमुख द्वारा कहा गया कि शिवसेना मां बहनों की रक्षा के लिए सदा आगे रहेगी। किसी मां-बहन का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर संजय गिरी जिला युवा मोर्चा सदस्यता प्रभारी, पंडित सुधाकर मिश्रा जिला संगठन मंत्री, राजा बाबू निषाद जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, दिलीप कुमार, दयानंद भारती, मनोज निषाद, कन्हैयालाल,प्रभुनाथ यादव, कृष्णा कश्यप, आनंद मिश्रा, राजेश कुमार, संजय निषाद आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।