Skip to main content

DlightNews

*श्री राघव शाखा ने अत 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र की एकता और उत्थान के लिए युवा शक्ति को आवाहन किया* *वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर*
गोरखपुर।भारत विकास परिषद् श्री राघव शाखा की माननीय अध्यक्ष महोदया डॉ. श्वेता सिंह के कर कमलों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात अध्यक्ष महोदया ने आजादी के मायने, वर्तमान में देश की आवश्यकताएं एवं देश के विकास में समाज व युवाओं की सहभागिता पर अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि 15 अगस्त 1947 का दिन वह भाग्यशाली दिन था जब भारत को ब्रिटिश उपनिवेशवाद से स्वतंत्र घोषित किया गया और नियंत्रण की बागडोर भारतीय नेताओं को सौंप दी गई ।यह स्वतंत्रता संघर्ष काफी लंबे समय से चला रहा था। इसमें अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दे डाली,तब भारत को आजादी प्राप्त हुई ।हम लोग अपने आप को धन्य मानते हैं कि, हमारा जन्म स्वतंत्र भारत में हुआ। आज हमें भारत के एकता , सम्मान और देश में भाईचारा बढ़ाने के लिए प्रयास करना होगा। ध्वजारोहण मुख्य रूप से रमा, अर्चना ,अदिति, डॉ. शोभित श्रीवास्तव, सुयश भट्ट , आलेख निषाद, अमित सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।ध्वजारोहण के कार्यक्रम के बाद संगठन की आवश्यक बैठक भी हुई। जिसमें संगठन के आगामी कार्यों एवं पदाधिकारियों के दायित्वों पर चर्चा की गई।सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं आज के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बहुत बहुत बधाई दी गई।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।