Skip to main content

DlightNews

*सक्काए सकीना का मातम*

गमगीन माहौल में निकला परचम-ए- अब्बास व दुलदुल का जुलूस
*वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर*
गोरखपुर। सक्काए सकीना का मातम करते हुए हुसैन या अब्बास की सदाओं के साथ गमगीन माहौल में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी उर्दू कैलेंडर के द्वितीय माह सफर के प्रथम रविवार को ऑल इंडिया शिया कांफ्रेंस के जिलाध्यक्ष सैयद वसी अख्तर रिजवी के जाफरा बाजार स्थित आवास से हजरत मोहम्मद साहब के छोटे नवासे हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की याद में दुलदुल और अलम हजरत अब्बास का जुलूस निकाला गया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम एक मजलिस का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत सैयद वसी अख्तर रिजवी, शकील अख्तर रिजवी और जीमल अख्तर रिजवी द्वारा मर्सिया पढ़कर शुरू किया गया। तत्पश्चात मोहम्मद अख्तर शाजान, अली अख्तर कामरा, अबान, इंजीनियर कैसर अब्बास रिजवी व अली मिर्जा ने अपना कलाम पढ़े। उसके बाद मौलाना शबीहुल हसन साहब द्वारा वाकया कर्बला एवं हजरत अब्बास के अलम एवं इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के घोड़े दुलदुल पर रोशनी डाली। उसके बाद हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की सवारी जुलजनाह व हजरत अब्बास अलैहिस्सलाम के परचम का जुलूस निकला। जिसमें गुलजारे अब्बासिया बनारस और अंजुमन हुसैनिया गोरखपुर के लोगों द्वारा नौहा खानी व सिनाजनी की गई। तत्पश्चात अंजुमन हुसैनिया के सदस्यों द्वारा कमां एवं जंजीरों से मातम किया गया‌। जुलूस सायं जाफरा बाजार स्थिति इमामबाड़ा सैयद अली मरहूम में पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान सैयद शकील अख्तर रिजवी की नौका ख्वानी ने माहौल को और गमगीन बना दिया। गाजीपुर से तशरीफ लाए अदनान और बनारस से आये अजीम अख्तर, फहीम अख्तर, लखनऊ के अली आलम, शायान अली ने अपने कलाम पढ़े। इस मौके पर मुख्य रूप से सिब्ते हसन, साबिर हुसैन ,शकील रिजवी, अलमदार अहमद रिजवी, एजाज, अली अब्बास रिजवी, आगा मेहदी, अली, मुंतजिर रिजवी, मोजिज एवं अली ब्वायज कमेटी के सदस्य राजू रिजवी, असद रिजवी, रजा रिजवी, तालिब रिजवी, साजिद, जव्वाद रिजवी, कुमैल रिज़वी, आबिश, शैजान, मोहम्मद, राजा रिजवी, आरिफ रिजवी, अरमान, कैफी, फहीम, शारिब, मुस्ताह हसन मिर्जा, साहिल, जमा रिजवी, मोहसिन, आमिर हुसैन, सोनू आदि लोगों ने जुलूस को परंपरागत ढंग से संपन्न कराने में सहभागिता निभाई।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।