Skip to main content

DlightNews

एस वी हाई स्कूल मोती नगर में 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह पर टीम एकम न्यास ने किया ध्वजारोहण आजादी के अमृत महोत्सव पर पूरे भारतवर्ष में मनाए जा रहे 78 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह पर आज अंबाला शहर की प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था एकम न्यास द्वारा अंबाला शहर के मोती नगर में स्थित एस वी हाई स्कूल पीली कोठी में एक भव्य समारोह में भारत की आन बान शान और गौरव का प्रतीक तिरंगा फहराकर मां भारती के चरणों में वंदन करते हुए सलामी दी गई। स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती तृप्ति गर्ग, चेयरमैन श्री महेश गर्ग तथा स्कूल मैनेजमेंट और टीचिंग फैकल्टी ने एस वी हाई स्कूल के प्रांगण में पहुंचने पर टीम एकम न्यास का भाव भीना स्वागत किया। ध्वजारोहण के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत से पहले भारतीय सांस्कृतिक परंपरा अनुसार दीप प्रज्वलित कर टीम एकम न्यास और स्कूल मैनेजमेंट ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बच्चों ने सरस्वती वंदना कर मां शारदा जी के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई। नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा देश भक्ति, हरियाणवी राजस्थानी, पंजाबी फोक कल्चर और अन्य विधाओं में तूफानी रंगारंग कार्यक्रम पेश किया जिसे देखकर उपस्थित दर्शकों ने दांतों के तले उंगली दबा दी और टीम एकम न्यास द्वारा बच्चों की प्रस्तुति की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। स्कूल मैनेजमेंट द्वारा एकम न्यास के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित एवं अभिनंदन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनकी हौसला अफजाई की गई। एकम न्यास के प्रधान श्री अमित चानना जी ने बच्चों को आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला और उन्हें देश का भविष्य मानते हुए विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के लिए स्कूल फैकेल्टी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। समारोह के अंत में स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती तृप्ति गर्ग ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवा

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।