Skip to main content

DlightNews

*चेहल्लुम के अवसर पर इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का मातमी जुलूस निकला*
*वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर*
गोरखपुर ।महानगर आज मोहर्रम को 40 दिन पूरे हो चुके हैं और आज ही इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का चेहल्लुम पूरी दुनिया में बहुत ही गमगीन माहौल में मनाया जा रहा है इस अवसर पर गोरखपुर में मरहूम हैदर रज़ा साहब के घर पूरब फाटक मियां बाजार पर इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहल्लुम की मजलिस  हुई, मजलिस में मौलाना साहब ने इमाम हुसैन की कुर्बानियों को याद किया और बताया कि ज़ुल्म के खिलाफ हमेशा खड़े होना चाहिए,। ज़ालिम  चाहे जितना भी बड़े से बड़ा आदमी हो उसके सामने झुकना नहीं चाहिए, मजलिस के बाद मातमी जुलूस बरामद हुआ ।जिसमें अलम ताबूत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम उठाया गया,। इस मौके पर अंजुमन हुसैनिया  के नौजवानों ने सीना ज़नी किया, जंजीर से मातम  किया और नौहा और मर्सिया पढा। यह जुलूस मियां बाजार कोतवाली, नखास, रेती होते हुए निकट गीता प्रेस इमामबाड़ा रानी आशाफून्निशा खानम पर आकर समाप्त हुआ, जुलूस में बड़ी संख्या में हर मजहब के लोग शामिल हुए।, जुलूस की अगुवाई  जनाब वसी रज़ा साहब ने किया इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे एजाज रिजवी वसी अख्तर रिजवी क़रार मिर्जा राजा रिजवी आगा मेहंदी वकील रिजवी समाज कल्याण एवं एससी एसटी आयोग के सदस्य आदिल अमीन ने संवाददाता से बात करते हुए बताया कि हम भी आज चेहल्लुम के गम में शामिल होने आए थे पूरी दुनिया में चेहल्लुम का मातम मनाया जाता है। इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की कुर्बानियों को याद करके पूरी दुनिया की आंखें आज नम हैं।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।