*नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय स्टार पब्लिक स्कूल में टॉपर्स छात्र एवं छात्राओं को किया गया पुरस्कृत*
*वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर*
देवरिया।भाटपार रानी उपनगर में स्थित विंध्यवासिनी कॉलोनी में नगर का प्रतिष्ठित विद्यालय स्टार पब्लिक स्कूल में टॉपर छात्र छात्राओं को अपनी कक्षा में सर्वोच्च अंक लाने पर पुरस्कृत किया गया l विद्यालय के प्रबंधक परमहंस मिश्रा एवं प्रिंसिपल अभिषेक मिश्रा एवं विद्यालय परिषद के अध्यापक एवं अध्यापिकाओं की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ l विद्यालय के प्रिंसिपल अभिषेक मिश्रा ने कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राओं जिसमें दिव्या साहनी सूरज सिंह हिमानी चौहान प्रिंस वर्मा को पुरस्कृत किया गया l उक्त अवसर पर अध्यापिका कुंती चौबे निशा भारती फारूक अहमद एवं विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाएं मौजूद रहे l
Comments
Post a Comment