Skip to main content

DlightNews

*जालौन में एडीएम ने कोंच नपा का किया निरीक्षणः अनियमितताएं मिलने पर लगाई फटकार*

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद* 

उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को कोंच नगर पालिका का वार्षिक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के सभी पटलों पर जाकर दस्तावेजों को जांचा, इस दौरान कर्मचारियों द्वारा कामों में की जा रही शिथिलता को देखते हुए, उन्हें कड़ी चेतावनी दी। साथ ही निर्देश दिए कि कामों में सुधार लाया जाए। नहीं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।वहीं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को नगर में लगने वाले जाम को लेकर निर्देश दिए कि जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए व्यापारियों के साथ बैठक करें, जिससे जाम की समस्या का समाधान निकाला जा सके।एडीएम ने दस्तावेजों को परखा शुक्रवार दोपहर को अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह उप जिलाधिकारी कोंच ज्योति सिंह के साथ कोच नगर पालिका पहुंची। जहां उन्होंने नगर पालिका की सभी पटना का निरीक्षण करते हुए वहां के दस्तावेजों को जांचा। सबसे पहले उन्होंने आने वाली शिकायतों के रजिस्टर की जांच की। जिसमें कुछ शिकायतें दर्ज नहीं थी। जिस पर उन्हें दर्ज करने के निर्देश दिए, इसके अलावा असेसमेंट का रजिस्टर को चेक किया और उसके बारे में जानकारी ली।तत्पश्चात एडीएम ने नामांतरण कक्षा में जाकर दस्तावेजों को जांच की, जिन्होंने इस पटल के लिपिक विजय अवस्थी से नामांतरण में होने वाली देरी को लेकर सवाल किया और उन्हें निर्देश देते हुए कहा कि यदि नामांतरण में देरी पाई जाती है, तो कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उन्होंने जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र कक्ष में जाकर अनुज पाटकार से आने वाले प्रार्थना पत्रों के बारे में पूछा, जिसमें मृत्यु प्रमाण पत्र बनने में और सीएमओ के यहां से आने वाले प्रार्थना पत्र का रजिस्टर न बनने पर नाराजगी जताई।कहा- रजिस्टर बनाना आवश्यक उन्होंने ईओ नगर पालिका पवन किशोर को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी डाक आए उसका रजिस्टर बनाना आवश्यक है, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवदेन करने दयाल सिंह से फोन पर बात की और उससे यह पूछा कि मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने का आवेदन कब किया गया था।वहीं बाद में उन्होंने स्थापना कक्ष में जाकर नगर पालिका के अंतर्गत आने वाली परिधि के बारे में जानकारी ली, साथ ही नजूल की जमीन कितनी खाली है, उसको लेकर भी विस्तार से जानकारी ली, इसके बाद एडीएम ने वित्त लिपिक आशुतोष सिंह के कक्ष में जाकर वित्त आने के स्रोत के बारे में जानकारी ली।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।