बरेली से अभिनय रस्तोगी की रिपोट
एनसीईआरटी द्वारा प्रकाशित कुछ पुस्तकों से संविधान की प्रस्तावना को हटा दिए जाने और बाबरी मस्जिद को 'तीन गुम्बद वाली संरचना' लिखने के संदर्भ में.
आज दिनांक 12 अगस्त 2024 को जनपद पीलीभीत मे उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनाब शाहनवाज आलम साहब के निर्देशानुसार N C R T की किताबों से संविधान की प्रस्तावना हटाए जाने एवं बाबरी मस्जिद को तीन गुंबद वाली संरचना लिखने के विरोध में श्री धर्मेंद्र प्रधान केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन द्वारा जिलाधिकारी पीलीभीत एसडीएम सदर को स्थानीय कलेक्ट्रेट में दिया गया ज्ञापन मे बताया गया कि एनसीईआरटी द्वारा प्रकाशित कक्षा 3 की हिंदी, अंग्रेजी, गणित और 'नई दुनिया हमारे आसपास' (जो EVS की जगह लेती है) की किसी भी अपडेट की गई पाठ्यपुस्तक में प्रस्तावना शामिल नहीं है। पुरानी EVS पुस्तक 'लुकिंग अराउंड' और हिंदी पुस्तक 'रिमझिम 3' में प्रस्तावना शामिल थी। इसीतरह नई अंग्रेजी पाठ्यपुस्तक 'पूर्वी' में राष्ट्रगान शामिल है, जबकि संस्कृत पुस्तक 'दीपकम' में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत दोनों शामिल हैं, लेकिन प्रस्तावना को छोड़ दिया गया है।
आपको बताने की ज़रूरत नहीं है कि प्रस्तावना संविधान का लघु रूप है और राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत या मौलिक अधिकार और कर्तव्य इसका स्थान नहीं ले सकते।
इसीतरह इस वर्ष जून में एनसीईआरटी ने कक्षा 12 की राजनीति विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में भी संशोधन किया और 'बाबरी मस्जिद' शब्द को हटा दिया जिसे अब नए संस्करण में 'तीन गुंबद वाली संरचना' के रूप में संदर्भित किया गया है। यह प्रकरण स्पष्ट तौर पर ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ है. आपको विदित हो कि इस विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में अराजक तत्वों द्वारा तोड़ी गयी इमारत को 'बाबरी मस्जिद' ही कहा है. इसलिए यह बदलाव सुप्रीम कोर्ट की अवमानना भी मानी जाएगी.
अतः आपसे निवेदन है कि केंद्रीय शिक्षा मन्त्री होने के नाते अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और प्रस्तावना हटाने और बाबरी मस्जिद की जगह 'तीन गुम्बद वाली संरचना' लिखने वाले अधिकारियों के खिलाफ़ सख़्त कार्यवाई करें.
ज्ञापन कार्यक्रम उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अनवर अनीस के मार्गदर्शन में एवं जिला/शहर अल्पसंख्यक कांग्रेस पीलीभीत के तत्वाधान में आयोजित किया गया।
ज्ञापन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व बरेली मंडल प्रभारी अनवर अनीस, जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस पीलीभीत के चेयरमैन इश्तियाक अहमद अंसारी, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता हेमंत मिश्रा एडवोकेट, जिला कांग्रेस महासचिव ज्ञानेंद्र गौतम एडवोकेट, जिला एनएसयूआई के अध्यक्ष राजेश वर्मा, मोहम्मद शाहिद अंसारी, सैयद सिकंदर अली, जाकिर नूर तहसीनी, मोहम्मद लईक अंसारी, मोहम्मद साईम, मोहम्मद सलमान अंसारी, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद शमी, मुनीर अंसारी, मोहम्मद नदीम, मोहम्मद रईस, मोहम्मद जुनेद, मोहम्मद रफीक, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद नोमान, राहुल वर्मा, फिरोज खान, सहित दर्जनों लोग साथ थे।
अनवर अनीस
प्रदेश उपाध्यक्ष
Comments
Post a Comment