Skip to main content

DlightNews

*जालौन में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा शुरू: 13 सेंटर पर पहली पाली में 3672 अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा*
इंसेट 👉कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे में निगरानी

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*
 
उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा आज से 13 केंद्रों पर सुबह 10 बजे शुरू हो गई है। इस परीक्षा में पहली शिफ्ट में 3672 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं ताकि परीक्षा को पारदर्शी और नकलरहित बनाया जा सके। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को केवल प्रश्न पत्र, पहचान पत्र और बॉल पेन के साथ ही अंदर जाने की अनुमति दी गई। अन्य किसी भी सामग्री को परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा, परीक्षार्थियों के हाथों में बंधे राखी या अन्य धागे को भी काट दिया गया है। जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और सभी को सतर्क रहने के निर्देश दिए। जालौन प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी है। इस कदम का उद्देश्य परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करना है। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, और परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी रखी जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।