Skip to main content

DlightNews

*झांसी में 3 साल की बच्ची से रेप. नाले में फेंका: मासूम को बुखार चढ़ा था; दवा दिलाने जा रहे*

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, झांसी– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*
 
झांसी: बुंदेलखंड जनपद झांसी में 3 साल की बच्ची से रेप का मामल सामने आया है। उसे बुखार था। पिता गोद में लेकर दवा दिलाने जा रहे थे। रास्ते में मिले आरोपी ने अस्पताल छोड़ने के बहाने दोनों को रोक लिया। इसके बाद पिता को शराब पिला दी। पिता के बेसुध होने पर उसने बेटी के साथ गलत काम किया। फिर उसे नाले में फेंककर भाग गया। घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।शराब पीते ही पिता बेसुध हुआ बच्ची के पिता ने बताया- मेरी 3 साल की एक बेटी है। उसे पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। मंगलवार शाम को मैं बेटी को दिखाने के लिए डॉक्टर के पास जा रहा था। मैं उसे गोद में लेकर जा रहा था। रास्ते में मुझे राजू मिल गया। उसने कहा कि हम लोग उसके साथ अस्पताल चले। इसके बाद हम दोनों पुलिया पर बैठकर बातचीत करने लगे। इसी बीच राजू ने शराब का ऑफर दिया, तो मैंने हां कर दिया। मैं उसे जानता था और पहले भी उसके साथ शराब पी चुका था। उसने मुझे एक के बाद एक कई पैग पिला दिए। मैं बेहोश हो गया। जब होश में आया तो बेटी नहीं थी। कुछ अनहोनी की आशंका में बेटी को ढूंढने लगा। वहां से राजू भी गायब था। घरवालों ने ढूंढ़ा तो नाले में मिली बच्ची जब रात तक पिता और बेटी घर नहीं पहुंचे, तो घरवालों को चिंता सताने लगी। उन्होंने बच्ची की तलाश शुरू कर दी। काफी ढूंढने के बाद उनको पुलिया के पास नाले में बच्ची पड़ी मिली। इसके बाद घरवालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को भी हिरासत में ले लिया।इसके बाद पुलिस बच्ची और उसके घरवालों को लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंची। पिता का आरोप है कि अस्पताल में समय से ट्रीटमेंट नहीं मिला। डॉक्टर ड्यूटी से नदारद थी। काफी देर बाद बच्ची का इलाज शुरू हो सका। पीड़िता के पिता ने आरोपी को फांसी की सजा देने की गुहार लगाई है।SP सिटी ने कहा - टेक्निकल साक्ष्य भी जुटा रहे
SP सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है- बच्ची से रेप की घटना सामने आई है। परिजनों से तहरीर लेकर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाने के साथ ही टेक्निकल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपी को जेल भेजकर ट्रायल करवाकर सजा कराएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।