Skip to main content

DlightNews

*अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा गोरखपुर की समीक्षा बैठक संपन्न*

क्षत्रिय एक जाति नहीं धर्म है- लालू सिंह
*वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर*
गोरखपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा गोरखपुर की समीक्षा बैठक रविवार को माधव लॉन में संपन्न हुई। जिसमें संगठन के विस्तार और आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल प्रांत उग्रसेन सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम अपने समाज के युवाओं का आह्वान करते हैं कि वे आगे आएं और नेतृत्व करें, हम अभिभावक के तौर पर उनके साथ हैं।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष लालू सिंह ने कहा कि क्षत्रिय एक जाति नहीं धर्म है। हम समाज के हर शोषित, पीड़ित और दबे कुचले की मदद को हमेशा तैयार हैं। हमारा संगठन स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण, रक्तदान, खेलकूद और रोजगार जैसे सामाजिक कार्यों में भी निरंतर सक्रिय है।
बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह, प्रदेश महामंत्री डॉ. महेश्वर सिंह, मंडल अध्यक्ष आरपी सिंह, वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, जिला संगठन मंत्री प्रवीण सिंह, जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ दीपक सिंह, मंडल महामंत्री मानवेंद्र प्रताप सिंह, संगठन मंत्री युवा प्रकोष्ठ सावन शाही, राघवेंद्र प्रताप सिंह, राजकुमार सिंह, नवीन प्रताप सिंह, आलोक सिंह विशेन आदि ने भी संबोधित किया।इस समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश संरक्षक कैलाश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ केपी राव, प्रदेश सचिव संजय कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ डॉ. उमेश सिंह, संजीत सिंह, सुनील सिंह, अनिल सिंह राठौर, कमांडो अजीत सिंह, आलोक सिंह, विजेंद्र सिंह, संगम सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।