Skip to main content

DlightNews

सोमवार को उमड़ा शिव भक्तों रेला। शिव भक्तों और कावड़ियों ने किया जल अभिषेक।            

फतेहगंज पश्चिमी _ आज चौथे सोमवार को पवित्र श्रावण मास पर शिव भक्तों और कावड़ियों ने भगवान शिव भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। और समाजसेवियों द्वारा भंडाराबरेली से अभिनय रस्तोगी की रिपोट कराया गया। जानकारी के अनुसार आज सुबह 5 से 2 तक शिव भक्तों की मंदिरों में भीड़ जुटी रही। आज चौथे सोमवार को (खिरका) टोल प्लाजा के पास कांवरिया शिव मंदिर, फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला साहूकारा में ठाकुरद्वारा मंदिर, प्रकाशी लाला के शिव मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर आदि मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ जूटी रही। शिव भक्तों ने ब्रह्म मुहूर्त पर पूजा अर्चना शुरू कर भगवान शिव भोलेनाथ के शिवलिंग पर जल अभिषेक किया। मंदिरों में भीड़ के चलते मंदिरों के बाहर पुलिस फोर्स मौजूद रहा। सावन में पवित्र श्रावण मास के चलते आज सोमवार को नवयुग निर्माण शिक्षा सेवा समिति की तरफ से कांवरिया शिव मंदिर पर विशाल भंडारा कराया गया जिसमें दूर दराज से आए शिव भक्तों एवं कांवड़ियों में पूड़ी, सब्जी, हलवा का आनंद लिया। भंडारा सुबह 9 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चला रहा। इस मौके पर नवयुग निर्माण शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती नीतू मिश्रा, सचिव अनुज मिश्रा, कौशल मिश्रा, सभासद अबोध सिंह, बबलू गुप्ता, डॉ मुदित प्रताप सिंह, अमन सिंह, पंकज सिंह, राकेश माहेश्वरी, मोनू ठाकुर आदि ने भंडारा वितरण कार्यक्रम में विशेष सहयोग दिया। इसी तरह कस्बे के मोहल्ला नौगवां वार्ड नंबर 1 में अंबेडकर मूर्ति के पास बने शिव मंदिर पर भी भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारा कार्यक्रम में रविंद्र सागर, बदन सिंह, सभासद ओमकार सागर, रूप किशोर सागर, कृष्णपाल सागर, नन्हे सागर, सतीश बाबू, शिवम सागर, प्रधानाचार्य अनार सिंह, अध्यापक जितेंद्र कुमार, राजीव आदि लोगों का भंडारे में विशेष सहयोग रहा।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।