Skip to main content

DlightNews

बरेली से अभिनय रस्तोगी की रिपोट

दधिकांदों शोभा यात्रा की तैयारियां जोरों पर,
 प्रथम निमंत्रण महामहिम को

        बरेली, 12 अगस्त/ चंद नगर धार्मिक समिति, पुराना शहर, बरेली के तत्वावधान में निकली जाने वाली भगवान श्री कृष्ण जी की दधिकांदों शोभायात्रा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं । 
       उक्त जानकारी देते हुए समिति के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता दिनेश दददा एडवोकेट ने बताया कि श्री कृष्ण की दधिकांदों शोभायात्रा के निमंत्रण पत्र छप गए हैं और झारखंड के महामहिम राज्यपाल माननीय संतोष गंगवार जी को समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ समाजसेवी राज बहादुर सक्सेना, उपाध्यक्ष दिनेश दददा एड., शोभायात्रा के सहसंयोजक सुरेश दिवाकर एवं सदस्य आशीष सक्सेना आदि ने भारत सेवा ट्रस्ट कार्यालय पर पहुंच कर प्रथम निमंत्रण आज प्रातः महामहिम राज्यपाल जी को सौंप दिया है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है । अन्य अतिथि गाणों की सूची तैयार कर ली गई है, जिन्हें भी शीघ्र निमंत्रण पत्र सौंप दिए जाएंगे । शोभा यात्रा के मार्ग में पड़ने वाले सभी क्षेत्रीय सभासदों को समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है और उन्हें भी शीघ्र निमंत्रण पत्र सौंप दिए जाएंगे ।
             श्री दददा ने बताया की शोभायात्रा की अनुमति के लिए जिला अधिकारी को पत्र सौंप दिया गया है और शोभा यात्रा की अनुमति शीघ्र ही मिल जाएगी। शोभायात्रा के पथों व प्रकाश व्यवस्था हेतु चिट्टियां नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों को सौंप दी गई हैं , जिनका निराकरण भी शीघ्र हो जाएगा। शोभा यात्रा के रथों की व्यवस्था भी हो गई है और मंदिर की रंगाई पुताई का कार्य शुरू हो गया है । बैंड और ढोल ताशा की बुकिंग कर ली गई है । भगवान श्री कृष्ण के अतिरिक्त श्री सीताराम मंदिर में समस्त देवी देवताओं के सुंदर-सुंदर वस्त्र और मुकुट तैयार किया जा रहे हैं।
         

                       दिनेश दद्दा एडवोकेट                                          
                        उपाध्यक्ष प्रवक्ता चंद्रनगर धार्मिक समिति, पुराना शहर, बरेली

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।