Skip to main content

DlightNews

भाजपा शोध विभाग के प्रदेश प्रमुख ने राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यालय का किया उद्घाटन।     
बरेली से अभिनय रस्तोगी की रिपोट
फतेहगंज पश्चिमी ‌_ विकासखंड फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव रसूला चौधरी में आज राष्ट्रीय बजरंग दल का कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के शोध विभाग के प्रमुख शिवमंगल सिंह राठौर ने फीता काट कर उद्घाटन किया। इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के शोध विभाग के प्रदेश अध्यक्ष का बरेली फतेहगंज पश्चिमी प्रथम बार आगमन पर फतेहगंज पश्चिमी के ब्लॉक उपाध्यक्ष राजपाल दिवाकर, नगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार, यशपाल साहू, अरविंद पाल, वीर साहू, राकेश दिवाकर आदि लोगों एवं प्रमुख समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने भी ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के बाद प्रदेश प्रमुख शिवमंगल सिंह राठौर ने सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी। और इस दौरान उन्होंने यशपाल साहू को (व्यवस्था प्रमुख) कार्यालय प्रभारी बनाया। और उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष शिवमंगल सिंह राठौर ने सभी पदाधिकारी को संगठन मजबूत करने एवं सनातन धर्म को आगे बढ़ाने और पीड़ित लोगों की मदद करने एवं उनके सुख-दुख में साथ देने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान यशपाल साहू को कार्यालय प्रभारी बनाए जाने पर ब्लॉक उपाध्यक्ष राजपाल दिवाकर एवं अन्य लोगों ने मिठाई खिलाकर फूलमाला पहनाकर बंधाई दी। उसके बाद कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी लोगों को मिष्ठान वितरण कराया गया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।