Skip to main content

DlightNews

*78वाँ स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों की याद में मनाया गया*
*गोरखपुर, तारामंडल रोड थाना रामगड़ताल स्थित प्रधान कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया* 
 *वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर* गोरखपुर।देशभर में स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।तारामंडल सिद्धार्थ नगर कॉलोनी वार्ड संख्या 37में राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्र्ष्टाचार उन्मूलन ट्रष्ट में देश का 78 वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व चेयरमेन प्रिया कुमारी ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्वलित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद ध्वजारोहण समारोह संपन्न हुआ, और राष्ट्रगान के साथ 78 वें स्वतंत्रता दिवस की शुरुआत की गई। चेयरमेन प्रिया कुमारी कार्यक्रम क़ो संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने देश के स्वतंत्रता सेनानियों को सदैव स्मरण रखना चाहिए, जिन्होंने इस देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत स्टेज शो प्रस्तुत किया. प्रिया कुमारी ने,स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज पूरा देश 78 वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मना रहा है। इस दिन हमारे वीर सपूतों ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना अंग्रेजों से वीरतापूर्वक लड़ाई लड़ी और देश को आजादी दिलाई। प्रिया कुमारी ने कहा कि हमें हमेशा अपने लक्ष्य को अर्जुन की तरह भेदने का प्रयास करना चाहिए और जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए, तब तक निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।इस अवसर पर चेयरमेन प्रिया कुमारी शुक्ला, सदस्य अरुणेश कुमार पांडे, अनीता रावत, बी. एल .बड्डी, निगार बानो आदि कार्यक्रम में शामिल हुए।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।