Skip to main content

DlightNews

*जालौन में पुलिस आरक्षी परीक्षाः 13 केंद्रों पर 7344 बैठेंगे अभ्यर्थी*

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद* 

उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले में चार दिन की छुट्टी के बाद शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा एक बार फिर से आयोजित की जा रही है। जालौन जनपद में 13 परीक्षा केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दोनों पालियों में कुल 7344 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। अभ्यर्थियों को कक्ष में प्रवेश देने से पहले उनकी बायोमेट्रिक फोटो खींची जा रही है, और सुरक्षा चेकिंग की जा रही है। जो अभ्यर्थी हाथ में कलावा, राखी का धागा या गले में ताबीज धागा पहन कर आए हैं, उन्हें प्रवेश से पहले इनका कलावा और धागा कटवाना पड़ रहा है। महिला अभ्यर्थियों को जूड़ा और चिमटी इत्यादि को खुलवाने के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है।परीक्षा के लिए 23, 24 और 25 अगस्त को कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई थी, लेकिन त्योहार के कारण चार दिन की छुट्टी के बाद शुक्रवार को पुनः परीक्षा का आयोजन हो रहा है। आज की परीक्षा के लिए सुबह 10 बजे से पहली पाली में उरई और जालौन में केंद्रों पर 3672 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए बुलाया गया है।प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। परीक्षा केंद्र के गेट पर पहले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र की जांच की जा रही है। इसके बाद मेटल डिटेक्टर से उनकी चेकिंग की जा रही है। नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरा से निगरानी की जा रही है, जिसका कंट्रोल रूम पुलिस लाइन में स्थापित किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...