Skip to main content

DlightNews

नई बस्ती में एक विधवा के घर पर हुई लाखों की चोरी। चोर लाखों के जेवर नगद रुपये लेकर हुए फरार।
बरेली से अभिनय रस्तोगी की रिपोट
फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बे में एक विधवा के मकान को चोरों ने बनाया निशाना, चोर विधवा के घर से 1 लाख 25 हजार रुपए नकद और करीब 2 लाख से अधिक कीमत के सोने चांदी के जेवरात खाना बनाने का बड़ा गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गए। पीड़ित महिला के बच्चों ने डायल 112 को फोन कर घर में चोरी होने की जानकारी दी। उसके बाद डायल 112 और चौकी से दो कांस्टेबल पीड़िता महिला के घर पहुंचे। ‌और पीड़ित महिला और उसके बच्चों को हड़का कर चोरी न होने की बात कही तो पीड़ित महिला के परिजनों ने नाराजगी व्यक्त की। पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मिली कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला नई बस्ती वार्ड नंबर 11 निवासी विधवा ओमवती ने          
थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बुधवार 28 अगस्त को अपने दो बेटों राजेश, राजकुमार और लड़की नीलम को लेकर पूरे परिवार के साथ अपने घर में ताला लगाकर अपनी बहिन के यहां बरेली जोगी नवादा दावत में गई थी। उसके बाद शुक्रवार को 30 अगस्त अपने घर वापस लौटी तो घर के बाहर में मेन गेट पर लगा ताला लगा था। ताला खोल कर जब वह अंदर गई तो घर के अंदर के कमरों के ताले टूटे हुए थे। दोनो कमरों का समान बिखरा पड़ा हुआ था। और बताया कि बक्से में दुकानदारी के करीब सवा लाख रूपये नगद और करीब दो लाख से अधिक कीमत के सोने चांदी के जेवरात रखे थे जो (गायब) चोरी हो गए। यह देख (सभी भौचक रह गए) सभी के होश उड़ गए। चोरों ने खाना बनाने वाला बड़ा गैस सिलेंडर भी नहीं छोड़ा उसे भी अपने साथ ले गए। ‌जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि दरअसल मेन गेट की दीवार छोटी है। इसी कारण चोर दीवार कूदकर मकान के अंदर घुस गए थे। और सोने चांदी के जेवरात और नगद रुपए लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस चोरों को तलाश करने के बजाय परिजनों को ही हड़का रहे थे। हालांकि पीड़िता ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है। जिस पर पुलिस जांच कर रही है।      

पीड़ित महिला के बच्चों ने बताया कि हम तीनों भाई बाजार में फेनी, पेठा मिठाई बेचने का काम करते हैं। इस बार रक्षाबंधन पर गई दुकान लगाई थी। उसकी बिक्री दुकानदारी के सवा लाख रुपए और छोटी बहन की शादी की तैयारी करने के लिए सोने चांदी के जेवरात और नई साड़ियां और कपड़े खरीद कर बक्से में रखे थे। जिसे चोर चुरा ले गए। चोरों ने खाना बनाने वाला बड़ा गैस सिलेंडर भी नहीं छोड़ा उसे भी अपने साथ ले गए।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।