Skip to main content

DlightNews

प्रकाशनार्थ
135वीं ऐतिहासिक दधिकांदों शोभायात्रा कल
आज मंदिर में श्री कृष्ण का प्रकटोत्सव ब्ररली से अभिनय रस्तोगी की रिपोट
        बरेली, 26 अगस्त/ चंद नगर धार्मिक समिति, पुराना शहर, बरेली के तत्वावधान में निकाली जाने वाली भगवान श्री कृष्ण की 135 वीं विराट दधिकांदों शोभा यात्रा का कल प्रातः 9:30 बजे श्री सीताराम मंदिर, चंद्र नगर (कटरा चांद खां) निकट बलजाती स्कूल से श्री गणेश किया जाएगा। शोभा यात्रा दुर्गा मंदिर, मौर्य मंदिर ,सिंधु नगर ,गेट ईसाइयों की पुलिया से वापस बालजति स्कूल चौराहा मठिया, नवादा से खान होते हुए तिरंगा होटल वापस पुना श्री सीताराम मंदिर, गढैया धाल, गढ़ैया बालजाति, नवादा शेखान मालियों का मंदिर ,पनबढ़िया, काली मंदिर, कुसुम कुमारी स्कूल, जगतपुर रवि की चक्की, मीरा पेट चौराहा से बुखार पुरा टंकी,मठिया से वापस जवाहर स्कूल ,वैध जी दूध वाले, गुरुद्वारा, रोहली टोला, कठेरिया नाथ मंदिर , कहारों का मंदिर कांकर टोला वापस सुनारों वाली गली, श्री माहौर वैश्य धर्मशाला, कुतुब शाह की जारत, शहदाना, गंगापुर मठिया, नाग पंचमी ग्राउंड, चीनी वाली गली, श्यामगंज पुल के नीचे, मिर्चों वाली गली, सिकलापुर दिनेश नर्सिंग होम, रोडवेज चौराहा, बरेली कॉलेज गेट, कालीबाड़ी, अमर उजाला, ईसाइयों की पुलिया होते हुए श्री सीताराम मंदिर में विश्राम लेगी । 

         आज मंदिर श्री सीताराम, चंद्र नगर में भगवान श्री कृष्ण जी का प्रकट उत्सव चल रहा है l मंदिर में भगवान के स्वरूपों को भव्यता से सजाया गया है और भजनों के साथ झांकियां का मंचन किया जा रहा है ।

         उक्त जानकारी देते हुए शोभा यात्रा के प्रवक्ता दिनेश दददा एड. बताया कि महामहिम झारखंड के राज्यपाल मा. संतोष गंगवार को मुख्य अतिथि बनाया गया है। विशेष अतिथि के रूप में महापौर मा. उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष मा. रश्मि पटेल, सांसद मा. नीरज मौर्य, विधायक मा. संजीव अग्रवाल, पूर्व मेयर मा. सुप्रिया ऐरन, मा. उपसभापति मा.सर्वेश रस्तोगी, मा.प्रेम प्रकाश अग्रवाल, डॉ विनोद पागरानी,एवं मा. राजेश अग्रवाल पार्षद दल नेता आदि उपस्थित रहेंगे ।
        उन्होंने बताया आज भगवान श्री कृष्ण की शोभायात्रा का व्यापक रूप हो गया है, इस ऐतिहासिक शोभायात्रा की भव्यता की प्रगति निरंतर हो रही है । 134 वर्ष से शोभायात्रा ने आपातकालीन परिस्थितियों से भी अपने आप को बचाए रखा है, शोभा यात्रा में किसी प्रकार की आपत्तिजनक या उत्पात की स्थिति आज तक पैदा नहीं हुई है, यहां तक के 1984 के दंगों के बाद जारी कर्फ्यू के बावजूद भी तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारियों ने इस शोभायात्रा को निर्विघ्न संपन्न कराया था।
         
                       दिनेश दद्दा एडवोकेट                                          
                        उपाध्यक्ष प्रवक्ता चंद्रनगर धार्मिक समिति, पुराना शहर, बरेली

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।