Skip to main content

DlightNews

*मारवाड़ी युवा मंच द्वारा होटल रॉयल रेसिडेंसी गोलघर गोरखपुर में एक दिवसीय व्यापार संगम 2.0 मेले का का आयोजन हुआ* *वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर* गोरखपुर।भव्य आयोजन, शाखा अध्यक्ष अभिषेक पोद्दार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः 10 बजे आमन्त्रित अतिथियों एवम शाखा सदस्यों के साथ ध्वजारोहण के पश्चयात, भव्य व्यापार संगम मेले का शुभारंभ मलिन बस्ती के गरीब बच्चो के साथ संस्था के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा किया गया , मुख्य अतिथि विकास केजरीवाल जी एवम विशिष्ट अतिथि श्री अतुल सराफ जी द्वारा पूरे मेले परिसर का भ्रमण कर वहां पर लगे सारे स्टाल्स का अवलोकन किया गया जिसमें कि विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए गए थे जैसे की बूटीक, हैंडमेड आइटम्स, हैंडबैग, बच्चों के चश्मे, सोलर आइटम, इलेक्ट्रिकल आइटम, टूर्स एंड ट्रैवल्स स्टॉल एवं अन्य कई स्टाल लगाए गए थे मेला सुबह 10:30 प्रारंभ होकर रात्रि 9:00 बजे तक चला जिसमें मेले में आने वाले हर व्यक्ति के द्वारा 15000 की खरीद पर चाँदी का सिक्का गिफ्ट में दिया गया ।.आमन्त्रित अतिथियों ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच हमेशा से समाज के हित में कार्य करती रही है जिसमें आने का कई बार अवसर प्राप्त हुआ है आज का यह आयोजन अपने आप में अद्वितीय है जिसमें लोगों का उत्साह देखने लायक है आगे भी मारवाड़ी युवा मंच ऐसे समाज के हित के कार्यो को करता रहेगा
अतिथि के रुप में पधारे मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव जी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री अनूप सराफ जी, श्री पी डी जैन जी , पुलिस अधीक्षक, श्री कृष्ण कुमार बिश्नोई, ने मंच के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम समन्वयक युवा अनुराग अग्रवालने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच के युवा सदस्यों द्वारा तकरीबन एक माह के मेहनत का परिणाम है यह आयोजन जिसमें लोगों का उत्साह देखने लायक रहा एवं नगर वासियों ने जमकर खरीदारी की जिससे कि सारे स्टॉल का उत्साहवर्धन हुआ एवं उनका स्टाल लगाना सफल रहा। 
कार्यक्रम संयोजक युवा पीयूष जैन, युवा कमलेश मोदी,गोपाल टिबरेवाल, विक्रम रुंगटा,दीपक अग्रवाल कार्यक्रम को भव्य एवं सुंदर रूप से सजाया एवं व्यवस्थित रूप से संचालित किया। कार्यक्रम के समापन पर शाखा सचिव युवा मयंक अग्रवाल ने मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि होटल रॉयल रेसीडेंसी एवं उनकी टीम एवं उपस्थित सभी गणमान्य लोगों का कार्यक्रम में आने एवं सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।उक्त जानकारी शाखा के जनसंपर्क अधिकारी युवा निकुंज अग्रवाल ने दी। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से निवर्तमान शाखा अध्यक्ष युवा नवीन पालडीवाल ,उपाध्यक्ष युवा दुर्गेश बजाज, युवा रजत लाठ, युवा अंकित पोद्दार,युवा संचित भालोटिया, युवा पंकज अग्रवाल, युवा नीरज जालान, युवा मानस खेतान, युवा इशांत संथालिया, युवा अभिषेक खाटू वाला, युवा रोहित अग्रवाल, युवा अभिषेक केडिया, युवा अमित तुलस्यान, बंटी अग्रवाल अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।