Skip to main content

DlightNews

*गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा जटाशंकर गोरखपुर एवं पूर्वांचल पेन मैनेजमेंट सेंटर दाउदपुर के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर* *वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर*
गोरखपुर।जांच शिविर में डॉ दलजीत सिंह की टीम द्वारा पूर्वांचल पेन मैनेजमेंट दाउदपुर गोरखपुर में विभिन्न प्रकार के दर्दों की जांच एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का निशुल्क आयोजन किया गया। शिविर में108 लोगों ने दर्द रोगों से लेकर विभिन्न बीमारियों का निशुल्क परामर्श जांच एवं दवा प्राप्त करने का लाभ उठाया। 
  शिविर में जहां थायराइड, बी एम डी , ब्लड प्रेशर, वजन एवं spo2 जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की गई, वही विशेष रूप से डाक्टर दलजीत सिंह एवं डाक्टर अभिलाषा सिंह ने बड़ी संख्या में आए विभिन्न प्रकार के दर्दों से संबंधित मरीजों की गंभीरता से जांच कर उन्हें उचित सलाह व दवाइयां देने का कार्य किया। डॉ दलजीत सिंह ने कहा वर्तमान युग की आपाधापी भरी जिंदगी में अधिकांश लोगों के रहन-सहन व खानपान में अनियमितता के चलते बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अनियमित जीवन शैली का ही परिणाम है जिससे आधुनिक जीवन शैली में दर्द का प्रकोप बढ़ता जा रहा है ,शरीर में कैल्शियम की कमी का असर हमारे हड्डियों पर पड़ता है साथ ही तमाम अन्य करण भी हैं, जिनके चलते ही शरीर में दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, इसलिए शरीर में जब भी कोई दर्द से संबंधित समस्या महसूस हो तो तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेना आवश्यक है। डॉ दलजीत सिंह ने बताया कि आधुनिक चिकित्सा प्रणाली में दर्द का निवारण बिना ऑपरेशन के भी संभव है । इसके बारे में उन्होंने अपने रोगियों को विस्तार से समझाया डाक्टर दलजीत सिंह ने बताया कि पूर्वांचल को वह दर्द मुक्त करने के लिए ही यहां पर अपनी सेवा करने के लिए आए हैं ।शिविर के सफल समापन पर गुरुद्वारा जटाशंकर के अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह ने कहा कि संसार में सबसे महत्वपूर्ण पूंजी स्वास्थ्य है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा गुरुद्वारा जटाशंकर प्रबंध समिति का मूल मंत्र है। जिसके तहत रक्तदान से लेकर समय-समय पर विभिन्न बीमारियों के स्पेशलिस्ट चिकित्सकों को बुलाकर शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिससे समाज लाभान्वित हो। श्री जसपाल सिंह ने शिविरों की सफलता के लिए समस्त टीम के प्रति आभार प्रकट किया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।