Skip to main content

DlightNews

रसूला चौधरी से 50 शिव भक्तों का जत्था गढ़ गंगाजल लेने हुआ रवाना। बरेली से अभिनय रस्तोगी की रिपोट

जनपद बरेली _ फतेहगंज पश्चिमी ब्लाक खंड क्षेत्र के गांव रसूला चौधरी से पचास कांवड़ियों का जत्था गढ़ गंगाजल लेने के लिए हुआ रवाना। शिव भक्तों एवं कांवड़ियों का जत्था गढ़ रवाना होने से पहले गांव के मंदिर में महंत वीरपाल दिवाकर ने मंदिर में पूजा अर्चना की। इस मौके पर उत्तराखंड के पशुपालन केंद्र मंत्री के भाई रुद्रपुर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रिंस रस्तोगी, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष विवेक गंगवार, बरेली महानगर भाजपा कार्य समिति सदस्य भाजपा मंडल अध्यक्ष रतन माथुर, और फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र यादव, राष्ट्रीय बजरंग दल के फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक उपाध्यक्ष राजपाल दिवाकर, नगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार दिवाकर, पुष्पेंद्र दिवाकर, विकास दिवाकर, अरविंद पाल राकेश कुमार, राजा कश्यप, डॉ मुदित प्रताप सिंह ने सभी कांवरियों एवं शिव भक्तों का फूल माला और पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के ब्लॉक उपाध्यक्ष राजपाल दिवाकर, और नगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने सभी से भक्तों कावड़ियों को सूक्ष्म जलपान कराया। उसके बाद सभी से भक्त और कावड़िया गढ़ गंगाजल लेने के लिए रवाना हुए। गढ़ जाने वाले शिव भक्तों में अवनीश कुमार, अमित कुमार, अतुल, नितिन, शिवम, विकास, पुनीत, उमेश, अंकित आदि लोग रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।