Skip to main content

DlightNews

*उरई इकलासपुरा में चोरी की 14 मोटर साइकिल बरामदः पुलिस ने 6 चोर किए गिरफ्तार*

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*
 
उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले की उरई कोतवाली पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से छह शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जो चोरी की 14 मोटरसाइकिलों के साथ पकड़े गए। ये चोर फर्जी नंबर प्लेट और चेचिस नंबर बदलकर मोटरसाइकिलों को बेचते थे। उससे कमाए गए पैसे से अपने शौक पूरे करते थे। पुलिस ने इन सभी चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले का खुलासा करते हुए जालौन के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जिले में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं बढ़ रही थीं। इसे सुलझाने के लिए उरई कोतवाली के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि उरई के इकलास पुरा तिराहे के पास कुछ लोग चोरी की मोटरसाइकिल के साथ घूम रहे हैं। छिपाई गई 12 और मोटरसाइकिलें बरामद हुईं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदीप उर्फ पवन, अनिकेत, अंशुल, कृष्ण कुमार, धर्मेंद्र और सुमित को चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उनकी निशानदेही पर फैक्ट्री एरिया और राहिया में छिपाई गई 12 और मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। जिनमें से चार आधी कटी हुई थीं।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये चोर झांसी, उरई, औरैया, फिरोजाबाद आदि शहरों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। फिर उनकी नंबर प्लेट और चेचिस नंबर बदलकर उन्हें बेच देते थे। जो मोटरसाइकिलें नहीं बिक पाती थीं, उन्हें काटकर उनके पार्ट्स बेच देते थे। इनके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। अब इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।