Skip to main content

DlightNews

प्रेस नोट 
एस वी हाई स्कूल मोती नगर में 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह पर टीम एकम न्यास ने किया ध्वजारोहण 
  आजादी के अमृत महोत्सव पर पूरे भारतवर्ष में मनाए जा रहे 78 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह पर आज अंबाला शहर की प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था एकम न्यास द्वारा अंबाला शहर के मोती नगर में स्थित एस वी हाई स्कूल पीली कोठी में एक भव्य समारोह में भारत की आन बान शान और गौरव का प्रतीक तिरंगा फहराकर मां भारती के चरणों में वंदन करते हुए सलामी दी गई। स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती तृप्ति गर्ग, चेयरमैन श्री महेश गर्ग तथा स्कूल मैनेजमेंट और टीचिंग फैकल्टी ने एस वी हाई स्कूल के प्रांगण में पहुंचने पर टीम एकम न्यास का भाव भीना स्वागत किया। ध्वजारोहण के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत से पहले भारतीय सांस्कृतिक परंपरा अनुसार दीप प्रज्वलित कर टीम एकम न्यास और स्कूल मैनेजमेंट ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बच्चों ने सरस्वती वंदना कर मां शारदा जी के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई। नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा देश भक्ति, हरियाणवी राजस्थानी, पंजाबी फोक कल्चर और अन्य विधाओं में तूफानी रंगारंग कार्यक्रम पेश किया जिसे देखकर उपस्थित दर्शकों ने दांतों के तले उंगली दबा दी और टीम एकम न्यास द्वारा बच्चों की प्रस्तुति की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। स्कूल मैनेजमेंट द्वारा एकम न्यास के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित एवं अभिनंदन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनकी हौसला अफजाई की गई। एकम न्यास के प्रधान श्री अमित चानना जी ने बच्चों को आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला और उन्हें देश का भविष्य मानते हुए विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के लिए स्कूल फैकेल्टी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। समारोह के अंत में स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती तृप्ति गर्ग ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...