Skip to main content

DlightNews

*जालौन में नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य का समर्थन किया* 

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*
 
उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले होम गार्ड विभाग एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि बिना संगठन के सरकार नहीं है, यदि संगठन नहीं होगा तो कोई भी सरकार नहीं बन सकता है, इसीलिए सरकार से बड़ा संगठन है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य में कोई भी मतभेद नहीं है। सिर्फ व्यस्तता के कारण डिप्टी सीएम मंत्री मंडल की बैठक में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन धरातल पर काम करता है, तब विधायक और सांसद बनते हैं फिर सरकार बनती है। यह कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि अन्य दलों की अपेक्षा भारतीय जनता पार्टी एक बड़ा संगठन है। अन्य पार्टियों में संगठन कम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ज्यादा है। यहां बैठकर चलती रहती है, हम लोग लोकसभा के चुनाव के बाद में समीक्षा कर रहे हैं। उप चुनाव की हम लोग तैयारी कर रहे हैं, आगे आने वाले 2027 चुनाव की हम लोग तैयारी कर रहे हैं। हमारे यहां निरंतर हमारे लोगों की बैठकर होती रहती है, न मिलने जुलने से यह कभी अर्थ नहीं लगना चाहिए कि कोई मतभेद है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बैठक मंत्रियों की बुलाई थी, उस समय दोनों डिप्टी सीएम के कार्यक्रम दिल्ली में लगे हुए थे। उस बैठक में न आने का यह मतलब नहीं है, वह बैठक में नहीं आ रहे है। कार्यक्रम पहले से तय था, प्रदेश कार्य समिति की बैठक हुई। उसके पहले से ही कार्यक्रम डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने लिया हुआ था। इसका मतलब यह नहीं कि सीएम डिप्टी सीएम में मतभेद है। उन्होंने कहा कि हमारे सहयोगी ने मिलकर लोग चुनाव लड़े हैं, तो मिलना जुलना रहता है। इसमें कोई नई बात नहीं है, पहले भी मिले हैं आगे भी मिलते रहेंगे। इसका अर्थ यह नहीं बड़ा मतभेद या मनभेद चल रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।