Skip to main content

DlightNews

*योगीराज में भाई की हत्या के मामले में न्याय की आस लगाए दर-दर भटक रहा रवि* 
हत्या के मामले में गुलरिया थाने की पुलिस ने लगा दी हल्की धाराए-                                
*वरिष्ठ संवाददाता,गोरखपुर*
गोरखपुर। मुकदमा अपराध संख्या 0507/2024 धारा 281/105/115(2)/352/ 351 (3) थाना-चितुवाताल, जनपद-गोरखपुर में तहरीर के अनुसार धारा में लगाने तथा गवाहों की गवाही न दर्ज करने तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में दिनांक 20 जुलाई 2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर को रवि गुप्ता ने ज्ञापन दिया है। रवि गुप्ता पुत्र स्वर्गीय राम गति निवासी झुगिया बाजार, थाना- चितुवालाल, जनपद-गोरखपुर का स्थाई निवासी है। पत्रकारों से बातचीत में रवि ने बताया कि उसका भाई मनोज गुप्ता घर से सब्जी लेने घर गया था, मनोज सब्जी लेकर घर वापस आ रहा था तभी पुरानी रंजिश को लेकर मकबूल पुत्र अज्ञात निवासी फतेहपुर डिहवा तथा पीछे बैठे कमलेश द्वितीय पुत्र राम सुरेमन द्विवेदी निवासी मझगावां, पोस्ट-जगतबेला,थाना-चिलुवाताल, वाहन संख्या यूपी 57 बी 2757 से पीछे से हमारे भाई को जान से मारने की नीयत से जानबूझकर ठोकर मार कर गिरा दिया तथा दूसरी गाड़ी पर बैठे कमलेश के अन्य दो साथियों ने हमारे भाई मनोज को मां बहन की गाली गुप्ता देने लगे रवि के भाई ने जब गाली देने से मना किया तो उपरोक्त लोग हमारे भाई को मारने पीटने लगे रवि के भाई को कमलेश द्विवेदी तथा मकबूल और कमलेश के साथियों ने दोनों पैरों को पकड़ कर जमीन पर पटक दिया जिससे प्रार्थी के भाई के सिर में गंभीर चोटे आई और उसकी मृत्यु हो गई।उपरोक्त के क्रम में रवि गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचा तथा अपने भाई को बचाने का बहुत प्रयास किया लेकिन बचा न सका।तत्पश्चात उपरोक्त लोग हम प्रार्थी को भी मारने पीटने के लिए दौड़ा लिये मकबूल हमारे भाई का गला दबा कर कह रहा था कि साले तुम जानते नहीं हो कि हम कौन हैं तुम्हें और तुम्हारे सारे परिवार वालों की हत्या कर देगे प्रार्थी के नाक, कान व मुह से खून आने लगा तब तक घर के राजकुमार व गांव के अन्य दो व्यक्तियों तथा गांव के अन्य व्यक्ति मौके पर आ गए तथा उपरोक्त लोगों को पकड़ने का प्रयास किया तो उपरोक्त लोग जान माल की धमकी देते हुए वहा से भाग गए।
 रवि गुप्ता ने कहा कि मकबूल, कमलेश द्विवेदी तथा उनके दो साथियों के ऊपर अन्य कई स्थानों पर गंभीर धारा में पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है और वे लोग पेशेवर अपराधी हैं। जिनके मारने से ही हमारे भाई की मौके पर मृत्यु हो गई प्रार्थी ने तत्काल घटना की सूचना थाने पर दिया लेकिन पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 0507/2024 धारा 281/105/115(2)/352/351 (3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया जबकि हमारे भाई की मृत्यु मौके पर हो गई थी जबकि गुलहरिया थाने की पुलिस द्वारा हत्या की धारा न लगाकर 110 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया है व पुलिस ने अभियुक्तो को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। जबकि अभियुक्तगण रवि गुप्ता व उसके परिवार वालों को अभी भी जान माल की धमकी दे रहे हैं। अब सवाल यह है कि मृतक मनोज के तीनों बच्चों व उसके पत्नी का क्या होगा? क्या उन मासूमों को भी झेलनी पड़ेगी।सामाजिक दंश की पीड़ा? उन मासूम बच्चों का क्या गुनाह था कि उनके पिता का साया उनके सर से छीन लिया गया।
बरहाल रवि गुप्ता ने पुनः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर को ज्ञापन देकर उपरोक्त मामले में हत्या की धारा बढ़ाने तथा अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी हेतु स्थानीय थाना-गुलरिहा की पुलिस को आदेशित करने की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।