Skip to main content

DlightNews

*जालौन गोहन में एक गर्भवती महिला ने एक साथ चार नवजात को जन्म दिया*
इंसेट 👉परिवार ने एंबुलेंस सेवा को ठहराया जिम्मेदार

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन- वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*

 उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले में एक गर्भवती महिला ने एक साथ चार नवजात को जन्म दिया है। इन सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनकी हालत नाजुक होने पर उन्हें उरई जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां चारों नवजात ने उरई महिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। वही परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस सेवा को जिम्मेदार माना है। जिस पर जालौन के मुख्य चिकित्साधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। परिजनों द्वारा फोन करके एम्बुलेंस को सूचना दी गई यह मामला माधौगढ़ विकासखंड क्षेत्र के गोहन ग्राम का है। यहां के रहने वाले रवि राजपूत की पत्नी श्री देवी को शुक्रवार दोपहर 12 के आसपास प्रसव पीड़ा होने लगी। जिसको देखते हुए परिजनों द्वारा फोन करके एम्बुलेंस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची एंबुलेंस और उसके साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ लेकर आ रहे थे। जैसे ही एंबुलेंस गांव कुरसेड़ा के पास पहुंची तभी महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। चालक विकास कुमार, परिचायक मुनेश कुमार ने सास उर्मिला और जेठानी मनोज कुमारी के सहयोग से एंबुलेंस में ही सुरक्षित डिलीवरी कराई। नवजात की अस्पताल पहुंचने के दौरान ही मौत हो गई इस दौरान महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। जिसमें तीन लड़की और एक लड़का था। एंबुलेंस चालक ने डिलीवरी होने के बाद जज्जा-बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ में भर्ती कराया।जिसमें डॉक्टर मनीष राजपूत, स्टाफ नर्स रूचि ने बच्चों की हालत कमजोर होने की वजह से सभी नवजात को मां सहित जिला अस्पताल उरई के लिए रेफर कर दिया। मगर एंबुलेंस सही न होने के कारण चारों नवजात की अस्पताल पहुंचने के दौरान ही मौत हो गई। मामले की जांच के आदेश दिए हैं इस दौरान परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस को जिम्मेदार माना। परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस सेवा सही समय पर न मिलने के कारण ही यह हालत हुई है। जिस कारण उनके चारों नवजात बच्चों की मौत हुई है। वहीं जालौन मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनडी शर्मा द्वारा मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।जालौन डीएम राजेश कुमार पांडेय ने मामले में माधौगढ़ के एसडीएम को मौके पर भेजा। सीएमओ नरेंद्र देव शर्मा और माधौगढ़ के एमओ से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है। जिससे यह पूरी घटना की हकीकत सामने आ सके।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।