Skip to main content

DlightNews

पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन की पैरवी और कोशिश से मीरगंज तहसील में स्थापित होगा ग्राम न्यायालय और मुंसिफ कोर्ट।             

जनपद बरेली मीरगंज _ बरेली के पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन की कोशिश और पैरवी लाई रंग, मीरगंज तहसील मुख्यालय पर ग्राम न्यायालय होगा स्थापित। इसी सिलसिले में उच्च न्यायालय न्याय मूर्ति सिद्धार्थ वर्मा ने जिला जज विनोद कुमार, डीएम रविन्द्र कुमार के साथ सुबह लगभग 10 बजे मीरगंज तहसील परिसर और कृषि प्रसार भवन की मौजूदा स्थिति को घूम फिरकर देखा। और मौका मुआयना किया, निरीक्षण के समय सिटी मजिस्ट्रेट राजीव कुमार शुक्ला, मीरगंज एसडीएम तृप्ति गुप्ता और तहसीलदार डॉ विशाल कुमार शर्मा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। आपको बताते चलें कि मीरगंज बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारीयों एवं वकीलों और प्रमुख समाजसेवियों ने मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, सांसद से मीरगंज तहसील में ग्राम न्यायालय एवं मुंसिफ कोर्ट खोले जाने की मांग की थी। इस संबंध में वकीलों ने पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन से मुलाकात कर पैरवी करने की गुजारिश की। उसके बाद पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन जो कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के वकील भी हैं उन्होंने बड़ी जिम्मेदारी के साथ ग्राम न्यायालय और मुंसिफ कोर्ट खोले जाने संबंध में जी तोड़ मेहनत और लगन के साथ लंबी पैरवी और भाग दौड़ की उसका नतीजा अब आने लगा है। अब जल्द ही मीरगंज तहसील में ग्राम न्यायालय स्थापित होगा। इस संबंध में पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने बताया कि लंबे समय से मीरगंज तहसील में बार एसोसिएशन एवं वकीलों द्वारा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए ग्राम न्यायालय और मुंसिफ कोर्ट खोले जाने की मांग की जा रही थी। हमने कोशिश कर मीरगंज तहसील में ग्राम न्यायालय और मुंसिफ कोर्ट खोले जाने की मांग की। जिसे मंजूर कर लिया गया है अब जल्दी मीरगंज तहसील में ग्राम न्यायालय खुल जाएगा। अब ग्रामीण क्षेत्र के पीड़ितों के लिए बरेली न्यायालय कोट में नहीं आना पड़ेगा। अब वहीं पर उनकी सुनवाई होगी और वही उनकी समस्या का समाधान भी होगा। मीरगंज तहसील में ग्राम न्यायालय खुलने की खुशी में वकीलों ने खुशी का इजहार कर पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन को फूल माला पहनाकर मिठाई खिलाकर बधाई दी। बधाई देने वालों में मुराद बेग एडवोकेट, राकेश गंगवार एडवोकेट, अंकित सिंह एडवोकेट, यशेंद्र सिंह एडवोकेट, धारा सिंह एडवोकेट, सुरेंद्र पांडे एडवोकेट, इफ्तिखार अंसारी एडवोकेट एवं प्रमुख समाजसेवी डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, डॉक्टर मनोज शर्मा, नरेश ऐरन, बरेली लोकसभा चुनाव प्रभारी रहे विपुल गुप्ता, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन आदि लोगों ने फूल माला पहनकर मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने वकीलों को आश्वासन दिया है कि हम पुनः भरपूर कोशिश कर मीरगंज तहसील में मुंसिफ कोर्ट भी खोले जाने मांग करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।