Skip to main content

DlightNews

अनुराग ठाकुर का पुतला फूंका
बरेली से अभिनय रस्तोगी की रिपोट
      फरीदपुर, 31 जुलाई / उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर आज संसद में विपक्ष के नेता माननीय राहुल गांधी जी की जाति केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा पूछे जाने और उनके विरुद्ध अप शब्द बोलने के विरोध में आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का पुतला फूंका गया और जबरदस्त विरोध प्रकट किया गया ।
       इस अवसर पर बोलते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विधानसभा प्रभारी दिनेश दददा एडवोकेट ने कहा कि कल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा विपक्ष के नेता माननीय राहुल गांधी के विरुद्ध अप शब्द बोलने और उनकी जाति पर टिप्पणी करने पूरे देश में उबाल आ गया है और इस तरह की टिप्पणी संसद के भीतर केंद्रीय मंत्री द्वारा किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
       इस अवसर पर वरिष्ठ नेता डॉ मंगल बाबू जी ने कहा कि जिम्मेदार मंत्री द्वारा इस तरह की टिप्पणी देश बर्दाश्त नहीं कर सकता । जनता पुणे इन सब कृतों के लिए उन्हें सबक सिखाएगी ।
       कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कमर गनी साहब ने कहा यह देश का दुर्भाग्य है कि जिम्मेदार संवैधानिक पदों पर बैठे लोग संसद में इस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं, जिससे देश का माहौल खराब हो रहा है ।
       जिला कांग्रेस कमेटी को उपाध्यक्ष एवं फरीदपुर प्रभारी उल्फत सिंह कठेरिया ने कहा कि इस तरह की संसद में अशिष्टता करना केंद्रीय मंत्री को शोभा नहीं दे रहा है, जनता इसका एक दिन हिसाब जरूर लेगी ।
         इस मौके पर सर्वश्री दिनेश दद्दा एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव एवं प्रभारी उल्फत सिंह कठेरिया, अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कमर गनी साहब, डॉक्टर मंगल बाबू सोनकर, गुलाम हुसैन, शरीफ खान, जुबेर अंसारी, रिजवान कुरैशी एवं चांद मियां आदि लोग उपस्थित थे ।
                         कमर गनी
                  पूर्व जिला अध्यक्ष
                 अल्पसंख्यक कांग्रेस

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।