Skip to main content

DlightNews

*सहजनवां में खुली गीता फिश फीड्स मछली दाना की पहली फैक्ट्री*

हर प्रकार की मछलियों का दाना अब आसानी से लोगों को होगा उपलब्ध : ब्रिजेश गुप्ता
                                           गीता फिश फीड्स में बनेगा आधुनिक तकनीक से मछली दाना : मार्कण्डेय राय 
*वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर*
 गोरखपुर। सहजनवां के रामनगर सुरसा में गीता फिश फीड्स मछलियों के चारा की फैक्ट्री का उद्घाटन गोरखपुर मण्डल के उप निदेशक मत्स्य एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिजेश गुप्ता ने फीता काटकर किया। जहां पर मछली का दाना बनाने के लिए उच्च तकनीक का प्लांट लगाया गया है। इस क्षेत्र में मछली का दाना तैयार करने वाली कोई फैक्ट्री न होने के कारण मछली पालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।इस मौके पर मुख्य अतिथि ब्रिजेश गुप्ता ने कहा कि गीता फिश फीड्स फैक्ट्री में हर एक प्रकार की मछलियों का दाना अब आसानी से लोगों को उपलब्ध हो पाएगा। गीता फिश फीड्स में हर प्रकार की मछलियों का दाना मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस फैक्ट्री में तैयार किया गया दाना गोरखपुर के अलावा जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों के कई जिलों के लोगों को भी मछली पालकों को दाना खरीदने में सहूलियत होगी। 
इस मौके पर मार्कण्डेय राय ने कहा कि सहजनवां में मछली पालकों के लिए दाना खरीदने में काफी दुश्वारियां होती थी। लेकिन अब उन्हें गीता फिश फीड्स में ही घर के करीब में ही आसानी से मछली दाना प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि गीता फिश फीड्स में आधुनिक तकनीक से मछलियों के लिए दाना का निर्माण किया जायेगा। जिससे दाना खाने से मछलियों में ग्रोत का संचार होता रहे।इस अवसर पर गीता फिश फीड्स के सचिदानंद गोलू राय ने बताया कि गीता फिश फीड्स द्वारा निर्मित बीज कई जिलों में सप्लाई की जायेगी। मछली दाना बनाने के लिए उच्च क्वालिटी के मटेरियल से दाना बनाया जायेगा। 
इस मौके पर मछलियों को दाना खिलाने के फ़ायदे को गीता फिश फीड्स की मालकीन गीता राय ने बताते हुए कहा कि मछुआरे या जो ग्रामीण क्षेत्रों में मत्स्य पालन करते हैं. यदि 5 से 6 हज़ार मछलियां हैं तो एक एक दिन के आवर्त में 5 से 6 केजी दाना डालने से मछलियों का ग्रोथ अच्छा होता है। गीता फिश फीड्स का दाना के उपयोग से मछलियों की अधिक पैदावार होगी। उन्होंने बताया कि महज 6 से 7 महीनों में मछली का वजन 1 केजी हो जायेगा। जिससे मछली पालकों को अच्छा मुनाफा होगा। इस फैक्ट्री से बेरोज़गारी का दंश झेल रहे बेरोजगारों को रोजगार मुहैया होगा। मछली पालन करने वालों को दाना खरीदने के लिए अब दूर का रास्ता तय नहीं करना पड़ेगा। 
इस अवसर पर मुख्य रूप से सचिदानंद गोलू राय, मुख्य अतिथि उप निदेशक मत्स्य गोरखपुर मंडल गोरखपुर ब्रिजेश गुप्ता, मार्कण्डेय राय, गीता राय, प्रमोद राय, रविन्द्र राय, मन्टू राय, मनोज गुप्ता, रामनाथ यादव, गोलू राय, आनंद राय, दान बहादुर राय, अभय नाथ राय, रामू बाबा, सुशील राय, आन्दु राय, गुड्डन तिवारी, संजय चौधरी व ग्राम वासी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।