Skip to main content

DlightNews

*इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी की समीक्षा बैठक में बीते वर्ष किये गये कार्य प्रगति पर हुई चर्चा*

इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी ने बनायी पूरे साल की कार्य योजना, समाज के पीड़ितों को न्याय में शासन और प्रशासन से कमेटी दिलायेगी मदद

इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी को हर स्तर से स्वावलंबी बनाने की जरूरत : खैरूल बशर 

1848 मुतवल्लियों और अखाड़ों के उस्तादों की वास्तविक लड़ाई में शामिल है कमेटी : हाजी कलीम अहमद फरजंद

सामाजिक पहचान बनाने में इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी ने बहाया है पसीन : अब्दुल्लाह 

पूरे मनोयोग के साथ समाज हित में कार्य कर रही है कमेटी : शकील अहमद अंसारी
*वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर*
गोरखपुर। इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी की समीक्षा बैठक कमेटी के संरक्षक एवं वरिष्ठ काउंसलर खैरूल बशर और कमेटी कन्वीनर हाजी कलीम अहमद फरजंद की उपस्थिति में हुई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी अध्यक्ष अब्दुल्लाह ने की, जबकि संचालन का दायित्व मुर्तजा हुसैन रहमानी ने निभायी। 
बैठक में बीते वर्ष में कमेटी द्वारा किये गये कार्य प्रगति पर भी चर्चा की गयी।
इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी ने लोगों को जोड़ने का काम कर रही है। बिखरे हुए मुतवल्लियों और अखाड़ों के उस्तादों को एक प्लेटफार्म पर लाने के प्रयास में है, जिसका प्रतिफल कमेटी को मिल भी रहा है। बैठक में यह भी कहा गया कि इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी पूरे साल की कार्य योजना बनाकर समाज में पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के साथ ही शिक्षा और दीक्षा के क्षेत्र में भी कार्य करेगी।
बैठक में संरक्षक खैरूल बशर, कन्वीनर हाजी कलीम अहमद फरजंद, कमेटी अध्यक्ष अब्दुल्लाह और सचिव शकील अहमद अंसारी को बुके देकर सम्मानित किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए कमेटी संरक्षक एवं वरिष्ठ काउंसलर खैरूल बशर ने कहा कि कमेटी में रहने वाला हर व्यक्ति सम्मानित है। कमेटी का दायित्व है कि सभी को सम्मान पूर्वक लेकर चलते हुए एक दूसरे का सम्मान देकर कमेटी में काम किया जाये। उन्होंने कहा कि गोरखपुर जनपद के मुतवल्लियों के स्वाभिमान की लड़ाई लड़ने वाली इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी को हर स्तर से स्वावलंबी बनाने की जरूरत है।
बैठक में कमेटी कन्वीनर हाजी कलीम अहमद फरजंद ने कहा कि जिले में 1848 मुतवल्लियों और अखाड़ों के उस्तादों की वास्तविक समस्याओं और स्वाभिमान की लड़ाई को अमली जामा पहनाने की दिशा में कमेटी ने दिन रात एक कर संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि कमेटी को कोई भी छोड़कर जाने वाला नहीं है। यदि कमेटी में किसी बात को लेकर कोई मतभेद है तो इसको मिल बैठकर हल कर लिया जायेगा। 
अपने अध्यक्षीय संबोधन में कमेटी अध्यक्ष अब्दुल्लाह ने कहा कि बड़े संघर्षों के बाद इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी को मुतवल्लियों और अखाड़ों के उस्तादों द्वारा मान्यता प्राप्त हुआ है कि हकीकत में कमेटी समाज हित के साथ ही उनके परिवार के बच्चों को शिक्षण संस्थानों में उचित स्थान दिलाने में मददगार साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि कमेटी में बड़ी मेहनत के बाद ही शासन और प्रशासन के लोगों का अति महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। कमेटी ने अपनी सामाजिक पहचान बनाने में अपना पसीना बहाया है, तब जाकर समाज में कमेटी को पहचान मिली है।
इस मौके पर कमेटी सचिव शकील अहमद अंसारी ने कमेटी के सभी सदस्यों, पदाधिकारियों, मुतवल्लियों और अखाड़ों के उस्तादों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी पूरे मनोयोग के साथ समाज हित में कार्य कर रही है। कमेटी को सभी समुदायों का स्नेह और सहयोग प्राप्त हो रहा है, कमेटी में सभी की मेहनत और सोच शामिल है।
बैठक में पार्षद उजैर अहमद, पूर्व पार्षद नवीउल्लाह अंसारी, मंसूर आलम, मुर्तजा हुसैन रहमानी, इमरान मानबेला, हाफिज मोहम्मद हदीश, जलालुद्दीन, तसव्वर अली , फिरोज अहमद, तौसीफ अहमद, अकील अहमद मुन्ना, फैसल अंसारी, तौफीक अहमद, फखरूद्दीन, इमरान घोसी, अरशद राही, अफजाल अहमद बब्लू, रजी अहमद, सैफूर्रहमान, रिजवान कादरी, ओसामा कमाल, वासीक खान, कामरान कमाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।