*उरई कलेक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के बाहर बिजली कटौती का ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया*
*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन- वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*
उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले में बिजली कटौती के विरोध में एक दर्जन से अधिक गांव के किसानों और ग्रामीणों ने उरई कलेक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट में मौजूद अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने किसानों की समस्याओं को सुनते हुए जल्द से जल्द निराकरण करने की बात कही। इस दौरान किसानों ने ज्ञापन भी दिया।शनिवार को उरई और कोंच तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम जखोली, हरदुआ, केलरा, घुमावली, जमरोही खुर्द, धुरट, सौजना, सला, पिरौना, ईंगुई, परैछा, सहित अन्य गांव के रहने वाले किसान राहुल, देवेंद्र, नरेंद्र, राजेश, जय सिंह, कपिल, बृजपाल, दीनदयाल, धीरेंद्र, जगत सिंह सहित दर्जनों किसान उरई के कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष के बाहर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि बीते दो महीने से इस ग्रामीण इलाकों में बिजली की लगातार कटौती की जा रही है। जिस कारण किसान परेशान है। इतना ही नहीं खरीफ की फसलों को भी भारी नुकसान हो रहा है।शिकायत के बाद भी समाधान नहीं वह धान की खेती में पानी नहीं लग पा रहे हैं। जिस कारण उनके फसल सूख रही है। कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया। मगर किसी भी अधिकारी द्वारा इसका संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। अधिकारी कहीं फाल्ट का बहाना तो कहीं तार टूटने की बात कहते हैं। शिकायत करने के बावजूद भी इसका समाधान नहीं किया जा रहा है।किसानों ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन दिया जिस कारण उन्हें मजबूरी में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। वहीं किसानों की इस प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट में मौजूद अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने किसानों की समस्या सुनते हुए जल्द से जल्द समाधान करने की बात कही। वहीं किसानों ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन दिया है, जिससे उनकी इस समस्या का निराकरण हो सके।
Comments
Post a Comment