Skip to main content

DlightNews

*रोटरी ने अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को दिया स्ट्रेचर और व्हीलचेयर*
*वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर*
गोरखपुर।कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन के दौरान आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। रोटरी क्लब कुशीनगर एवं कुशीनगर ब्लड बैंक द्वारा एयरपोर्ट प्रशासन को एक स्ट्रेचर और एक व्हीलचेयर भेंट की गई।
यह कार्यक्रम एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष वाहिद अली में बताया कि हवाई अड्डे पर स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की उपलब्धता से आकस्मिक चिकित्सा सुविधाओं में मदद होगा और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। रोटरी क्लब का उद्देश्य हमेशा समाज की सेवा करना रहा है, और यह योगदान उसी दिशा में एक कदम है।
  वहीं एयरपोर्ट अथॉरिटी के प्रभारी निदेशक प्रणेश कुमार रॉय ने इस सहयोग के लिए रोटरी और कुशीनगर ब्लड बैंक को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार के सहयोग से हवाई अड्डे की आपातकालीन सेवाओं को मजबूती मिलेगी और यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान की जा सकेगी।इस अवसर पर रोटरी अध्यक्ष वाहिद अली, सचिव अजय सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष दिनेश यादव, उपाध्यक्ष संदीप रौनियार, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, संयुक्त सचिव अखिलेश शर्मा, संयुक्त कोषाध्यक्ष सदरे आलम, निदेशक डॉ सुनील सिंह, निदेशक अमित श्रीवास्तव, सार्जेन्ट एट आर्म्स विजय कृष्ण द्विवेदी, मीडिया प्रभारी अरुण वर्मा, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, राजीव तिवारी, आनन्द जायसवाल, अमरेंद्र नारायण सिंह, राजाराम जायसवाल, लतीफ अंसारी, हेमन्त गर्ग, विजय सिंह, एयरपोर्ट अथॉरिटी के जय प्रकाश एवं आदिल खान उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।