Skip to main content

DlightNews

*भारत रत्न डा. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर आयोजित कवि सम्मेलन में शायरों ने उन्हें किया नमन*

डा. एपीजे अब्दुल कलाम ने अपनी काबिलियत से पूरी दुनिया में अपने कार्यों से भारत का नाम बुलंद किया : पद्मश्री रामचेत चौधरी

दुर्गम इलाकों से निकल कर डा. एपीजे अब्दुल कलाम ने सपनों को किया था साकार : राकेश श्रीवास्तव
*वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर*
गोरखपुर। पूर्वांचल कम्प्यूटर एजुकेशन बक्शीपुर सेन्टर पर मिसाइलमैन, पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डा.एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कवि सम्मेलन एवं शेरी नशिस्त का आयोजन प्रबंधक जावेद अंसारी की उपस्थिति में मनाया गया। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री रामचेत चौधरी थे। विशिष्ट अतिथि भोजपुरी एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, रईस अहमद चुन्नू, कैश अंसारी, मुर्तजा हुसैन रहमानी, आफताब अहमद मुन्ना, अमीरून निशा स्वीटी थे। कार्यक्रम का संचालन कवि व शायर मिन्नत गोरखपुरी ने पढ़ा,
जो एक शख्स था,
वही अब्दुल कलाम था किया।
सुनकर लोगों ने खूब तालियां बजाई |इस अवसर पर कवियित्री आशियां सिद्दीकी ने पढ़ा, 
कलम काप उठती हैं जब अब्दुल कलाम लिखती हूं 
कलम की नोक कहती हैं मैं हिंदुस्तान लिखती हूं |
गौतम गोरखपुरी ने पढ़ा,
मोहब्बत लेकर निकला हूं जहां में 
पिछली पहचान से बाहर आ गए
एकता उपाध्याय ने पढ़ा,
आवाज देने पर तो जमाना सुन लेता है,जो खामोशी भी सुन ले वो मुहब्बत है!फुरकान फरहद गोरखपुरी ने पढ़ा,रुकावट आएगी लेकिन तुझे आगे ही चलना है। अंधेरों से न घबराना दिया बनकर के जलना है |अरविंद यादव ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस मौके पर मुख्य अतिथि पद्मश्री रामचेत चौधरी ने कहा कि भारत रत्न डा. एपीजे अब्दुल कलाम ने अपनी काबिलियत से पूरी दुनिया में अपने कार्यों से भारत का नाम बुलंद किया। ऐसे महान शख्सियत को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि डा. एपीजे अब्दुल कलाम को नयी पीढ़ियों को प्रेरणा लेकर अपने कैरियर को लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने डा. एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि दुर्गम इलाकों से निकल कर उन्होंने अपने सपनों को साकार किया था। उन्होंने कहा कि डा. एपीजे अब्दुल कलाम के संघर्षों को कभी भी भूलाया नहीं जा सकता है।इस मौके पर सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए जावेद अंसारी ने कहा कि डा. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर विशेष रूप से उन्हें याद करना सभी भारतीयों का नैतिक अधिकार है।इस अवसर पर मुख्य रूप अभिषेक विश्वकर्मा, आशुतोष सिंह चौहान, साजदा, नितेश श्रीवास्तव, जितेन्द्र ओझा, खुशबू साहू, अलहम, सिद्धार्थ, विट्टू, हिना, प्रिंस, साहिल, स्वाति, नीतीश , सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।