Skip to main content

DlightNews

शिक्षामंत्री बैंस से मिले विधायक रंधावा, हंडेसरा व लालड़ू क्षेत्र के स्कूलों के उद्धार करने की कि मांग
लालड़ू
लालड़ू व हंडेसरा क्षेत्र में स्कूलों को अपग्रेड व उद्धार करने की मांग को विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस के साथ मुलाकात की। उन्होंने हंडेसरा व लालड़ू क्षेत्र में हरियाणा के साथ लगते सरकारी स्कूलों को अपग्रेड व अन्य विकास करवाए जाने की शिक्षामंत्री से माँग की। इस पर शिक्षामंत्री ने उन्हें इस संबंध में जल्द से जल्द कार्रवाई का विश्वास दिलाया है। इस मौके शिक्षा मंत्री ने कहा कि पंजाब को शिक्षा क्षेत्र में बुलन्दियों पर ले जाना सबसे बड़ी चुनौती है और इसको पूरा करने के लिए वह अपना पूरा जी-जान लगा देंगे। जानकारी देते हुए विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि हंडेसरा सर्कल व लालड़ू क्षेत्र के स्कूलों का जल्द उद्धार किया जाएगा। रंधावा में कहा कि शिक्षा हमारी सरकार का प्राथमिक विषय है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये क्रांतिकारी सुधारों को आधार बना कर पंजाब में मतदान लड़ा गया था और दिल्ली वाला शिक्षा माडल पंजाब में लागू करने की ओर लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा बजट में विस्तार किया जा रहा है और राज्य में बेहतर शिक्षा ढांचा खड़ा किया जायेगा। विधायक रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे पहले राज्य सरकार ने 117 सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को अपग्रेड करके 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' (एसओई) की स्थापना की थी और अपने पेशेवर शिक्षण कौशल को तेज करने के लिए स्कूल प्रिंसिपलों को सिंगापुर भी भेजा था।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।