Skip to main content

DlightNews

*जालौन में कस्तूरबा आवासीय विद्यालय छात्राओं की तबीयत बिगड़ जाने से जिला अस्पताल में कराया भर्ती*

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद* 

 उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले में उमस भरी गर्मी के कारण कस्तूरबा आवासीय विद्यालय गुढ़ा में पढ़ने वाली 8 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद स्टाफ ने तत्काल छात्राओं को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत देखते हुए डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया। ड्रिप चढ़ाने के बाद हालत में सुधार हुआ तो उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। मामला कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय गुढ़ा का है। यहां गर्मी के कारण विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा आस्था, आरती, ईशु, फरीदी, नविय्या, डॉली, सोनिया और रुचि की हालत बिगड़ गई। बच्चियों को उल्टी होने लगी। जिसे देखकर स्कूल स्टाफ ने तत्काल सभी बच्चियों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि स्कूल में लाइट न आने के कारण उमस भरी गर्मी में पंखे नहीं चल रहे थे। जिससे छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई।मौसम खराब होने से बिगड़ी तबीयत प्रधानाचार्य गायत्री ने बताया कि की सभी बच्चियों की तबियत पानी गिरने के बाद उमस पड़ने के कारण हुई है। स्कूल में लाइट भी कम मिलती है इसलिए छात्राएं बीमार हुई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्र प्रकाश का कहना है कि बच्चियों का इलाज करने के बाद तत्काल उन्हें छुट्टी दे दी गई। उनके स्वास्थ्य में सुधार है, किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है, मौसम खराब होने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी थी।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।