Skip to main content

DlightNews

*कविता, गुरबाणी व कथा सुन मोहित हुई गुरु की संगत*
*गुरुद्वारा जटाशंकर में चार जनपद के बच्चों के पंजाबी बाल प्रतियोगिता* 

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी का आयोजन 
गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा प्रेरक आयोजन
*वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर*

गोरखपुर महानगर धर्मशाला स्थित जटाशंकर गुरुद्वारा में उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में रविवार को चार जनपद के बच्चों के बीच पंजाबी बल प्रतियोगिता का आयोजन बहुत ही प्रेरक रहा शहर के प्रमुख गुरुद्वारा जटाशंकर में बच्चों के मुख से गुरबाणी कीर्तन,कविता पाठ और कथा सुनकर गुरु की संगत भाव विभोर हो गई 
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे अरदास से हुआ उसके बाद लगभग 3 घंटे तक गोरखपुर, महाराजगंज नौतनवा, बस्ती बस संत कबीर नगर के बच्चों के बीच धार्मिक प्रतियोगिता चली, जिसमें एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया बच्चों की प्रतियोगिता के बाद पंजाब से आए सुप्रसिद्ध कवि अवतार सिंह तारी, एडवोकेट शुक्रगुजार सिंह, मलकीत सिंह निमाना एवं मनजीत कौर ने अपने वीर रसी काव्य प्रस्तुतियों से सबको जोश में भर दिया कवि सम्मेलन के बाद नौतनवा के बच्चों ने शास्त्र कला का हैरतअंगेज प्रदर्शन कर भरपूर वाहवाही लूटी
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बच्चों की प्रस्तुतियों की खूब सराहना करते हुए ऐसे आयोजन को समाज के लिए प्रेरक बताया कार्यक्रम में कुलपति एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित पंजाब से आए कवियों एवं अन्य प्रमुख जनों को जहां अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान दिया गया, वही सभी प्रतिभागी बच्चों को नगद राशि, प्रमाण पत्र एवं मैडल सहित अन्य आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। सती प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को ट्रॉफी देकर उनकी हौसला अफजाई की गई आयोजन की शानदार सफलता पर कार्यक्रम संयोजक एवं उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के सदस्य जगनैन सिंह नीटू सभी संगत और सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया गुरुद्वारा जटाशंकर के अध्यक्ष जसपाल सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आभार जताया
कार्यक्रम का संचालन गुरमीत कौर ने किया 
इस अवसर पर परमजीत सिंह बॉबी, अंजू मल्होत्रा, डॉ हेमंत चोपड़ा, कुलदीप सिंह नीलू, अपजीत सिंह हनी, एडवोकेट अरविंदर सिंह, गुरमीत सिंह खालसा, त्रिलोचन सिंह, भूपेंद्र सिंह फर्टिलाइजर, सतविंदर पाल सिंह जज्जी, आशु सिंह, बलवंत कौर, ज्ञानी प्रदीप सिंह, गुरनाम सिंह, मैनेजर राजेंद्र सिंह, अशोक मल्होत्रा, चरनप्रीत सिंह मंटू, हरप्रीत साहनी, धर्मपाल सिंह राजू, रविंद्र पाल सिंह पप्पू, परमिंदर सिंह रोबिन, मनजीत सिंह, सतनाम सिंह सैनी, केपीएस सैनी, डॉ सौरभ पांडे, अमरनाथ जयसवाल,आदिल अमीन व रूप रानी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...