Skip to main content

DlightNews

*उरई राजकीय मेडिकल कॉलेज में छात्र-छात्राओं को बांटे गए 100 टैबलेट*

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन- वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*

 उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मेधावी छात्राओं को टैबलेट और मोबाइल का वितरण किया जा रहा है। जिससे उन्हें भविष्य में पढ़ाई में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। इसके माध्यम से सरकार की योजनाओं का भी लाभ ले सकें। इसी के तहत जालौन के उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में 100 से अधिक एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति मानवेंद्र सिंह ने टैबलेट का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि टैबलेट के माध्यम से एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगाकार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर किया उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति मानवेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। जिन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने एमबीबीएस प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ वर्ष के सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार लगातार छात्र-छात्राओं के हित में काम कर रही है।टैबलेट के माध्यम से अपनी पढ़ाई भी पूरी कर सकते हैं उन्हें पढ़ाई में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसलिए मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ उन्हें भी टैबलेट दे रहे हैं। जो इसे खरीदने में अक्षम है। टैबलेट के माध्यम सभी छात्र-छात्राएं सरकार की चलाई जाने वाली योजना और रोजगार के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। टैबलेट में सभी योजना छात्र छात्राओं के हित बारे में है। वह कौशल विकास योजना तथा अन्य योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा छात्र छात्राएं टैबलेट के माध्यम से अपनी पढ़ाई भी पूरी कर सकते हैं।सरकार छात्रों के हित में लगातार अच्छा काम कर रही वहीं उरई विधायक गौरी शंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने भी सरकार की इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उपस्थित छात्राओं को अवगत कराते हुए कहा कि सरकार छात्रों के हित में लगातार अच्छा काम कर रही है। निर्धन छात्र-छात्राओं को सभी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। जिससे उन्हें पढ़ाई में किसी प्रकार की समस्या न हो।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।