Skip to main content

DlightNews

*समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर "संविधान-मान स्तंभ दिवस"मनाया गया* *वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर* गोरखपुर।सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी की अध्यक्षता में मनाया गया संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने कहा कि भाजपा सरकार निजीकरण करके, नौकरियों में आरक्षण का अमल न करके इसे समाप्त कर रही है। यह सरकार युवाओं को नौकरियां भी सिर्फ इसलिए नहीं दे रही है जिससे कहीं आरक्षण न देना पड़ जाए और दलित,पिछड़े, वंचितों को उनका हक न मिल पाए । पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, जगदीश यादव, डॉक्टर मोहसिन खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है।पार्टी का मानना है कि जाति के आधार पर जनगणना हो ताकि समानुपातिक आधार पर सबको सम्मान और हक हासिल हो सके डॉ० राममनोहर लोहिया ने सबके विकास के लिए पिछडों को विशेष अवसर दिए जाने की मांग उठाई थी पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, नगीना प्रसाद साहनी, रजनीश यादव ने कहा कि संविधान और आरक्षण खत्म करने का खतरा अभी टला नहीं है। जनता के संकल्पित प्रयास से संविधान विरोधियों को मात देने का सिलसिला रुकने वाला नहीं। हम सब लामबंद होकर नफरत का खेल खेलने वालों को सफल नहीं होने देंगे। अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का वैचारिक संघर्ष जारी रहेगा समाजवादी लोग पीडीए की लड़ाई अनवरत जारी रखेंगे।इस दौरान प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, जिला महासचिव रामनाथ यादव, गोपाल यादव, जगदीश यादव, डॉक्टर मोहसिन खान, अवधेश यादव, नगीना प्रसाद साहनी, रजनीश यादव, अभिमन्यु यादव, संजय पहलवान, मैना भाई, बृजनाथ मौर्य, अखिलेश यादव, गिरीश यादव, दयाशंकर निषाद, सुरेंद्र निषाद, कपिल मुनि यादव ,सुरेंद्र मौर्य, राहुल गुप्ता, रफीउल्लाह सलमानी, अशोक चौधरी, शिवकुमार, राम आशीष यादव, मनोज यादव, गवीश दुबे, विनय यादव, राजन शाही, अमीरुद्दीन अंसारी, शिवानंद, आफताब, इम्तियाज, संतोष, आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।