Skip to main content

DlightNews

*सीएम सिटी में एक भूतपूर्व वायुसैनिक को सड़क पर चलने से रोक रहा दबंग पड़ोसी, प्रशासन मौन*

विगत 6 माह से नगर निगम, पुलिस, तहसील और मुख्यमंत्री सबसे लगा चुके हैं गुहार

नगर निगम और पुलिस विभाग दोनों बता रहे एक दूसरे को जिम्मेदार, स्थानीय एम्स थाना की भूमिका भी संदिग्ध 
*वरिष्ठ संवाददाता,गोरखपुर*
गोरखपुर। सीएम सिटी गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के वार्ड नं. 7 के मोहल्ले सैनिक कुंज में रहने वाले भूतपूर्व वायुसैनिक दिलीप कुमार सिंह को उनके एक दबंग पड़ोसी ने उनके मकान के सामने बनी नगर निगम की सरकारी सड़क पर चलने से रोक रखा है। जिसकी शिकायत विगत जनवरी से उनके द्वारा नगर निगम, पुलिस, तहसील तथा मुख्यमंत्री के आईजीआरएस पोर्टल पर बार बार की जा रही है लेकिन कहीं से कोई सुनवाई नहीं हो रही है।गोरखपुर के सैनिक कुंज निवासी भूतपूर्व वायुसैनिक दिलीप कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके मकान के पश्चिम में 13 फीट की सड़क है जो बतौर बैनामा में भी दर्शाया गया है। सड़क पर नगर निगम गोरखपुर द्वारा इंटर लाकिंग भी हुआ है तथा जलकल विभाग द्वारा पाईप लाईन भी बिछाई गयी है। लेकिन उनके मकान के सामने रहने वाले विद्या रतन शुक्ला द्वारा भू-माफियाओं के संरक्षण में नगर निगम की सड़क को कब्जा कर लिया गया है और वे उसे अपनी निजी सड़क बता रहे हैं।  
दिलीप कुमार सिंह के अनुसार उनके मकान का रास्ता भी इसी सड़क की ओर है लेकिन उनको सड़क पर चलने तथा रास्ता खोलने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि इस विवाद के समाधान के लिए जमीन के विक्रेता और मूल मालिक हीरा लाल यादव ने उनके पक्ष में एम्स थाना प्रभारी के नाम प्रार्थना पत्र भी दिया है जिसकी छायाप्रति भी उनके पास है।दिलीप कुमार सिंह ने बताया है कि इस विवाद के समाधान हेतु वे क्रमश: थाना दिवस, तहसील समाधान दिवस, नगर आयुक्त, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड और मुख्यमंत्री के जनता दरबार में भी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कहीं से कोई न्याय नहीं मिल रहा है। 
दिलीप कुमार सिंह द्वारा की गई शिकायतों की क्रमश: आईजीआरएस सं.- 20018824002804 दिनांक- 29-01-2024 आईजीआरएस सं.- 30095024000207 दिनांक-04-02-2024 आईजीआरएस सं.- 20018824003721 दिनांक-08-02-2024 आईजीआरएस सं.- 3009502400463 दिनांक-02-03-2024 है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में एम्स थाना की भूमिका भी संदिग्ध है एवं उनके विपक्षियों से मिलकर एम्स थाना द्वारा उनको मानसिक रुप से प्रताड़ित भी किया जा रहा है।
बता दें कि दिलीप कुमार सिंह एक 62 साल के वरिष्ठ नागरिक हैं तथा ह्रदय रोग, मधुमेह और ओस्टियो आर्थाराइटीस से पीड़ित हैं तथा विगत जनवरी 2024 से ही न्याय के लिए विभिन्न विभागों का चक्कर काट रहे हैं। 
उन्होंने ये भी कहा कि वे और उनका परिवार विपक्षी विद्या रतन शुक्ला एवं उसके सर्कस किस्म के रिश्तेदारों व गुंडों से बुरी तरह भयभीत है। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि उनके विपक्षी स्थानीय पुलिस से मिलकर उनके साथ किसी अप्रिय घटना को भी अंजाम दे सकते हैं। दिलीप कुमार सिंह के अनुसार इस प्रकरण को लेकर वे एसएसपी गोरखपुर से भी दो बार प्रार्थनापत्र के साथ गुहार लगा चुके हैं लेकिन हर बार मामला एम्स थाना पर आकर लंबित हो जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।